आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

26 मार्च 2026

निगम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सुनवाई आज*

 

निगम कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष सुनवाई आज*
के डी अब्बासी
कोटा। नगर निगम कोटा में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए शुक्रवार को सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह पहल वर्तमान एवं पूर्व कर्मचारियों को राहत देने और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी ने पिछले दिनों कर्मचारियों से जुड़े विषयों का प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए प्रक्रिया निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मार्च 2026 से प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक निगम के बी-ब्लॉक के प्रथम तल स्थित कमरा नंबर 202 में यह विशेष सुनवाई आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सुनवाई के दौरान पेंशन, अवकाश, उपादान राशि, जीपीएफ, मेडिकल अवकाश, अनुकंपा नियुक्ति, वेतन निर्धारण, एनपीएस-ओपीएस, न्यायालय प्रकरण और पदोन्नति से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में उपायुक्त कार्मिक प्रथम एवं द्वितीय, संयुक्त विधि परामर्शी, सभी स्वास्थ्य अधिकारी और संबंधित प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों की जानकारी पहले से तैयार रखें और मौके पर ही उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
साथ ही, शिविर के दौरान प्राप्त होने वाले प्रकरणों को अलग रजिस्टर में दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कार्मिक प्रथम अनुभाग से जुड़े मामलों के लिए उपायुक्त (कार्मिक प्रथम) श्रीमती हरबिंदर ढिल्लन सिंह तथा कार्मिक द्वितीय अनुभाग के मामलों के लिए उपायुक्त (कार्मिक द्वितीय) श्री जवाहर लाल जैन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नगर निगम के इस निर्णय से कर्मचारियों को अपने लंबित मामलों के समाधान में राहत मिलने की उम्मीद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...