प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में कैथून के चिकित्सक एवं चिकित्सा कार्मिक हुए सम्मानित
के डी अब्बासी
कोटा,फरवरी। कैथून सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश सामर ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएचसी कैथून के अधिकारी एवं कार्मिकों को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ, जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
डॉ सामर ने बताया कि वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में प्रभावी क्रियान्वयन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, नियमित फॉलोअप तथा संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सा संस्थानों, चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेंद्र नागर तथा जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी (RCHO) डॉ रमेश कारगवाल द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में जिला मेंटर अधिकारी इरशाद मिर्जा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रत्येक माह की 9, 18 एवं 27 तारीख को आयोजित किया जाता है। इन तिथियों पर जिले के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क एएनसी (Ante Natal Care) जांच की जाती है।
इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर की जांच आवश्यक लैब जांच एवं अल्ट्रासाउंड ,एनीमिया, हाई बीपी, गर्भकालीन मधुमेह जैसी जटिलताओं की पहचान कर
आयरन, कैल्शियम एवं आवश्यक दवाओं का वितरण
पोषण एवं स्वच्छता संबंधी परामर्श संस्थागत प्रसव के लिए मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाता है।।।।।।।
क्या है प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेंद्र वर्मा ने बताया कि यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण मातृ स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यह है कि प्रत्येक गर्भवती महिला की कम से कम एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जांच अवश्य हो, ताकि संभावित जोखिमों की समय रहते पहचान की जा सके और उचित उपचार सुनिश्चित हो।
क्यों मनाया जाता है?
जिला प्रजनन शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रमेश कारगवाल ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना इस अभियान का मूल उद्देश्य है। गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताएं यदि समय पर सामने नहीं आतीं तो जच्चा-बच्चा दोनों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।निश्चित तिथियों पर विशेष दिवस आयोजित कर यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी गर्भवती महिला जांच से वंचित न रहे सभी को विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हों हाई रिस्क मामलों की समय पर पहचान हो आवश्यकता पड़ने पर उच्च केंद्र पर रेफरल किया जा सके जच्चा-बच्चा को हो रहे लाभ।
सीएमएचओ डॉ नरेंद्र नागर ने बताया कि अभियान के परिणामस्वरूप जिले में सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं—
उच्च जोखिम गर्भावस्थाओं की पहचान में वृद्धि
सीएचसी प्रभारी डॉ राजेश सामर ने कहा कि सम्मानित कार्मिक (लाडपुरा ब्लॉक) me
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु सीएचसी कैथून से डॉ नीतू अग्रवाल,रश्मि ओझा (बीपीएम),रवीना बेरवा (नर्सिंग ऑफिसर),गीता शर्मा (एचवी)
को सम्मानित किया गया। इन कार्मिकों ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, नियमित फॉलोअप, समय पर रेफरल एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में उपस्थिति में सीएचसी कैथून प्रभारी डॉ राजेश सामर, बीसीएमओ डॉ जयकिशन मीणा, डॉ सुधींद्र श्रृंगी, डॉ अनिल मीणा, डॉ राजेंद्र मीणा, नर्सिंग ऑफिसर उमेश वर्मा, बीपीएम राजेश चौकनिवाल, बीपीएम कुलश्रेष्ठ सहित निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक, जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)