सोशल मीडया एक्टिविस्ट समाजसेवी अनिल आनंद को पैगाम ऐ इंसानियत का क़ौमी एकता सम्मान
कोटा 9 फरवरी ,, प्रख्यात सूफी संत दरगाह अहमद अली जंगलीशाह बाबा के , पूर्व गद्दी नशीन मरहूम अज़ीज़ जावा की स्मृति में ,, इस साल दिया जाने वाला क़ौमी एकता शांति का पुरस्कार , कोटा के समाजसेवी , सोशल मिडिया एक्टिविस्ट , अनिल आनंद को दिए जाने पर उन्हें बधाई ,, दरगाह जंगलीशाह बाबा के गद्दी नशीन फ़ारुक़ होंडा ने अनिल आनंद की निष्पक्ष सेवा और क़ौमी एकता के कार्यों के लिए सम्मानित किया , दरगाह जंगली शाह बाबा के पूर्व गद्दी नशीन मरहूम अज़ीज़ जावा की स्मृति में कोटा में पैगाम ऐ मोहब्बत के साथ , राष्ट्रिय एकता , अखंडता , क़ौमी एकता क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य के लिए , क़ौमी एकता पुरस्कार दिया जाना प्रस्तावित था , चयन कमेटी ने कोटा में सभी समाजों को साथ लेकर , जाति , धर्म , समाज , ऊंच ,, नींच के भेदभाव से ऊपर उठकर , बेबाक क़लम , ,बेबाक प्रबंधन के साथ निष्पक्ष रूप से क़ौमी एकता क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने के लिए , अनिल आनंद जो कर्मठ समाजसेवी , सोशल मिडिया एक्टिविस्ट भी हैं , उनका चयन किया और आज कोटा घंटाघर स्थित हमदर्द मंज़िल में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया ,, सम्मान कार्य्रकम में अहमद अली जंगली शाह बाबा परिसर के गद्दी नशीन खिदमतगार , फ़ारूक़ हौंडा ,, सहयोगी पदाधिकारी नौशाद खान , समाज सेवी पूर्व पार्षद उमर भाई सी आई डी , फ़ैज़ानुल जन्नतुल बकी के मौलाना रौनक अली ,, हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के तबरेज़ पठान ,, ह्यूमन रिलीफ सोसायटी के महासचिव एडवोकेट अख्तर खान अकेला ,, कोटा हज कमेटी के संयोजक सूफी ज़हीर , सुरेश वर्मा, खेल प्रकोष्ठ के संदीप सोरल, डॉक्टर प्रभात कुमार सिंघल, मां सेवा कल्याण समिति की अध्यक्ष आशा रानी मल्लाह, श्याम जी बैरागी, महेश शर्मा, रईस खान, महेश अग्रवाल, राजेश जी शर्मा, ब्रह्मम्मा नन्द जी शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार समाज सेवक अतीक खान ,, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे , सभी ने अनिल आंनद को इस सम्मान के लिए मुबारक बाद देते हुए कहा के आज के जो घृणास्पद हालात बनाकर , देश को तोड़ने की साज़िशें की जा रही है , ऐसे में पैगाम ए मोहब्बत क़ौमी एकता का पैगाम देने वाले एक्टीविस्टों की हौसला अफ़ज़ाई ज़रूरी है और अनिल आनंद , उनकी कार्यशैली , हर वर्ग , हर समाज के लिए उनकी सेवा भावी खिदमत का जज़्बा इसका अनुकरणीय उदाहरण है , कोटा जिला वक़्फ़ कमेटी के सदर सरफ़राज़ अंसारी ने कहा के अनिल आनंद के स्वभाव , लेखन में क़ौमी एकता का , भाव , राष्ट्रीयता , पैगाम ऐ इंसानियत हर एक्शन में नज़र आती है , उन्हें बधाई मुबारकबाद ,,,,,,अख्तर खान अकेला कोटा राजस्थान 9829086339
akhtar khan akela

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)