प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की कार्य समिति की बैठक आयोजित
खिलाड़ी-खेल, मनरेगा, नशा मुक्ति के लिए प्रदेश भर में न्याय यात्रा व विधानसभा घेराव पर हुआ मंथन
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज प्रदेश कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के खिलाड़ियों और खेलों से जुड़े मुद्दों, मनरेगा योजना में कटौती, नशा मुक्त राजस्थान न्याय यात्रा के आयोजन तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राजस्थान विधानसभा घेराव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सी. पी. जोशी, पूर्व मंत्री प्रहलाद गुंजल, विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री आर.आर. तिवाड़ी, प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह और राजस्थान वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन श्री बुधवाली सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और मजदूरों की अनदेखी कर रही है, जिससे आम जनता में भारी आक्रोश है।
प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में खेल ढांचे को कमजोर किया जा रहा है, खिलाड़ियों की सुविधाएं घटाई जा रही हैं और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खिलाड़ियों के सम्मान, रोजगार और बेहतर खेल सुविधाओं के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
बैठक में मनरेगा योजना में बजट कटौती और काम के दिनों में कमी को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की गई तथा इसे गरीबों और मजदूरों के हक पर सीधा हमला बताया गया। साथ ही, प्रदेश में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ नशा मुक्त राजस्थान न्याय यात्रा को जनआंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया गया।
अंत में भाजपा सरकार की विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी दिनों में राजस्थान विधानसभा घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रखेगी। बैठक में कोटा से ज़िला अध्यक्ष सोनू अब्बासी, रफ़ीक़ खान, संदीप सोरल सहित कई वरिष्ठ कोंग्रेसी उपस्थित थे,

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)