शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के खेलकूद प्रकोष्ठ की ओर से कोटा स्थित दरगाह हजरत जंगली शाह बाबा, वल्लभनगर में पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर रोज़ा इफ़्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ख़ास मेहमान के तौर पर शहर काजी जनाब जुबेर अहमद साहब कांग्रेस सांसद प्रत्याक्षी कोटा लोकसभा श्री प्रहलाद गुंजल जी, महेंद्र राजोरिया जी, पूर्व राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम जी, रवींद्र त्यागी जी, शालिनी गौतम जी सहित बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान ने बताया की इस अवसर पर हाड़ोती संभाग एवं कोटा जिला स्तर के कांग्रेस नेताओं ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, सेवा, प्रेम और मानवता का संदेश देता है, और ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। अंत में सभी ने देश और प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की की दुआ की।
अमीन पठान ने कहा की मै दिल की गहराइयों से सभी सम्मानित अतिथियों, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके सहयोग और सहभागिता से यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)