आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

28 फ़रवरी 2026

दिसंबर तक पूर्ण हो कोटा स्टेशन के विकास कार्य - बिरला*

 

दिसंबर तक पूर्ण हो कोटा स्टेशन के विकास कार्य - बिरला*
- लोकसभा अध्यक्ष ने की रेलवे विकास कार्यों की समीक्षा
- दरा आरयूबी का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
के डी अब्बासी
कोटा, 28 फरवरी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कोटा स्थित डीआरएम कार्यालय में रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर कोटा और बून्दी संसदीय क्षेत्र में चल रहे रेलवे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशन, चाहे छोटे हों या बड़े, यात्रियों की मूल सुविधाओं से पूर्ण हो।
बिरला ने कहा कि स्टेशन पर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएँ बेहतर होनी चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाला व्यक्ति भी सहज और सम्मानपूर्वक प्रतीक्षा कर सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में देरी हुई है, उन्हें प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए। कोटा और न्यू कोटा रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। बिरला ने निर्देश दिए कि कोटा स्टेशन के सभी कार्य गुणवत्ता के साथ दिसंबर तक पूर्ण हों। उन्होंने स्टेशन परिसर के बाहरी विकास को कोटा विकास प्राधिकरण के समन्वय से आगे बढ़ाने को कहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...