सर्वोदयी विचारक एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद भारद्वाज की पुण्यतिथि मनाई।*
कोटा 28 फरवरी 2026, जनांदोलनों के संघर्षशील, मानवतावादी एवं सर्वोदयी विचारक तथा राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद भारद्वाज की प्रथम पुण्यतिथि उनकी धर्मपत्नी मंजुला, पुत्र एडवोकेट आनंद, भ्राता रविंद्र भारद्वाज सहित परिवार के परिजनों की उपस्थिति में सर्वोदय मंडल कोटा संभाग, कोटा बार एसोसिएशन एवं कोटा के जनसंगठनों द्वारा माहेश्वरी भवन, कोटा में मनाई गई।
सचिव किशोर माथुर ने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम का संचालन महेंद्र नेह ने किया। सर्वोदय मंडल कोटा संभाग अध्यक्ष फतेहचंद बगला ने अरविंद भारद्वाज के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सच्चे अर्थों में सर्वोदयी थे। गांधी, विनोबा और जेपी के बताए रास्तों पर चलकर उन्होंने कौमी एकता, नशाबंदी, मजदूरों, किसानों , दलित, आदिवासियों के हकों के लिए निरंतर संघर्ष किया। बार एसोसिएशन के गोबिंद नामदेव ने कहा कि एडवोकेट भारद्वाज सेवाभावी एवं मानवाधिकारों के लिए समर्पित सच्चे वकील थे।
किसान सर्वोदय मंडल के अब्दुल हमीद ने कहा कि अरविन्द जी हमेशा गरीबों और मजदूरों -किसानों की समस्याओं की ही बात करते थे, निजी स्वार्थों से बहुत ऊपर उठ गए थे। महिला सर्वोदय मंडल की रजिया बनो और बाल हितकारी संस्थान की कुसुम शर्मा ने कहा कि वे हमेशा महिलाओं के हितों के लिए संघर्ष करते रहे। एडवोकेट ब्रह्मानंद शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन से अदालत के प्रांगण तक उनका साथ रहा, वे कोटा अंचल के छात्रों , अल्पसंख्यकों और दलितों के पक्ष में निर्भीकता से खड़े रहे। वहीद भाई एवं अख्तर खान ने कहा कि चाहे किसानों का आन्दोलन हो , टाडा बंदियों के लिए कानूनी लड़ाई हो या सामाजिक सद्भाव की अलख जगानी हो अरविन्द जी हमेशा अग्रिम कतारों में रहते थे। अरविन्द भूतिया के. पाटन ने प्रस्तावित किया कि कोटा के प्रमुख बाज़ार में उनकी प्रतिमा की स्थापना करना उन्हें सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। दुलीचंद बोरदा और विजय सिंह राघव ने कहा कि उनके विचारों और सामाजिक योगदान पर केन्द्रित एक पुस्तक का प्रकाशन होना आवश्यक है , जिससे उनकी स्मृतियों को संजोकर रखा जा सके। श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए साहित्यकार महेंद्र नेह ने कहा कि वे शांति ,सद्भावना के साथ जन संघर्षों के भी प्रेरणापुंज थे। उनके विचारों की खुशबू और संघर्षों की मशाल को हमेशा उद्दीप्त रखना होगा।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में आर के स्वामी, भगवानदास परवानी, राजेंद्र सक्सेना , रूपेश चड्ढा, शीला माथुर, भगवती बल्लभ, महेश शर्मा, एडवोकेट सतीश पचौरी, पवन यादव बारां , शमशेर परवानी, विकास श्रीवास्तव, योगिता शर्मा, धनवीर मीणा, जया वाधवानी, गोपाल शर्मा, रामभरोसे मेघवाल, नागेन्द्र कुमावत, विजयसिंह पालीवाल सहित बड़ी संख्या में सर्वोदय मंडल लोक सेवक, सर्वोदय मित्र, एडवोकेट, जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर भारद्वाज जी के बताए रास्ते पर चलकर आगे चलने की प्रतिज्ञा ली ।
किशोर माथुर
सचिव
सर्वोदय मंडल कोटा

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)