. 8 घंटे में बूंदी,रामगंजमंडी और बारां के दिवंगतों के शाइन इंडिया ने लिऐ नेत्रदान
2. जागरूकता,सजगता से 8 घंटे में, तीन दिवंगतों के नेत्रदान संपन्न
हाडोती
संभाग में, शाइन इंडिया फाउंडेशन व ईबीएसआर-बीबीजे चेप्टर के
नेत्रदान,अंगदान देहदान जागरूकता के अनवरत प्रयासों से इस तरह के पुण्य
कार्यों का जागरूकता प्रतिशत अब बढ़ता जा रहा है । अब परिवारों में शोक की
घटना होते ही परिजन,स्वयं आगे रहकर संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन को संपर्क
करते हैं ।
मंगलवार देर रात,बसंत विहार,बारां निवासी प्रमोद और
उत्तम गुप्ता की माताजी रमा कुमारी के,कोटा के निजी अस्पताल में,आकस्मिक
निधन के उपरांत परिजनों ने स्व-प्रेरणा से रमा के नेत्रदान करवाने के लिए
डॉ कुलवंत गौड़ को संपर्क किया। ज्ञात हो कि,वर्ष 2024 में, रमा के पति
हरिमोहन गुप्ता का नेत्रदान संस्था के माध्यम से बारां में संपन्न हुआ था।
इसी
क्रम में आज सुबह,बूंदी निवासी समाजसेवी सर्वदमन शर्मा की पुत्री मनु श्री
का आकस्मिक निधन हुआ, पिता ने काफी समय पहले संस्था के साथ देहदान का
संकल्प पत्र भरा हुआ है,नेत्रदान के प्रति भी परिवार काफी समय से सकारात्मक
सोच रखता है । इसीलिए जैसे ही,चिकित्सकों के द्वारा मनु श्री की मृत्यु की
पुष्टि हुई उन्होंने तुरंत ही संस्था को संपर्क कर नेत्रदान संपन्न करवाया
।
इसी नेत्रदान के ठीक उपरांत,संस्था सदस्यों को सूचना मिली कि
बाजार नंबर एक रामगंज मंडी निवासी, प्रेमचंद की पत्नी शकुंतला जैन का
आकस्मिक निधन हुआ है, परिजनों की इच्छा है कि वह, नेत्रदान संपन्न करवाने
के बाद रामगंजमंडी को निकले, परिजनों की इच्छा अनुसार संस्था सदस्यों ने
एंबुलेंस में ही नेत्रदान का कार्य संपन्न हुआ, उसके बाद परिजन रामगंजमंडी
रवाना हुए।
इस तरह से संस्था सदस्यों के प्रयासों से 8 घंटे में
संभाग के अलग-अलग क्षेत्र के तीन दिवंगतों के नेत्रदान संपन्न हुए, जिससे
न्यूनतम 6 लोगों को रोशनी मिल सकेगी ।
तुम अपने किरदार को इतना बुलंद करो कि दूसरे मज़हब के लोग देख कर कहें कि अगर उम्मत ऐसी होती है,तो नबी कैसे होंगे? गगन बेच देंगे,पवन बेच देंगे,चमन बेच देंगे,सुमन बेच देंगे.कलम के सच्चे सिपाही अगर सो गए तो वतन के मसीहा वतन बेच देंगे.
18 फ़रवरी 2026
. 8 घंटे में बूंदी,रामगंजमंडी और बारां के दिवंगतों के शाइन इंडिया ने लिऐ नेत्रदान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)