आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 फ़रवरी 2026

साईबर थाने के कांस्टेबल वजीर सिंह की मदद से तीन करोड़ 88 लाख की ठगी करने वाले आधा दर्जन ठग गिरफ्तार, कम्बोडिया (विदेश) में स्थित साइबर ठगो से राशि डलवाकर की वारदात

 

साईबर थाने के कांस्टेबल वजीर सिंह की मदद से तीन करोड़ 88 लाख की ठगी करने वाले आधा दर्जन ठग गिरफ्तार, कम्बोडिया (विदेश) में स्थित साइबर ठगो से राशि डलवाकर की वारदात
के डी अब्बासी
कोटा,फरवरी। कोटा शहर के साईबर थाने के कांस्टेबल वजीर सिंह की मदद से तीन करोड़ 88 लाख की ठगी करने वाले दानिश खान, विक्रांत,अशफाक, देवेंद्र सिंह भाटी,शौकीन काठात,चंद्रश्याम मीणा को तीन करोड़ 88 लाख की साइबर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कोटा सिटी एसपी तेजस्वी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि साईबर ठगो के खिलाफ शहर में जारी अभियान के तहत फरियादी के साथ 88 लाख रुपये की साइबर ठगी के आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में डीएसपी गंगासहाय शर्मा, के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें कांस्टेबल वजीर सिंह कृष्ण मुरारी प्रिंस बुद्धि प्रकाश को शामिल किया। इस प्रकरण को खोलने और आरोपियों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका कांस्टेबल वजीर सिंह की बताई गई है।
घटना का विवरणः-
कोटा निवासी फरियादी अनिल काला ने 13 नवंबर 2025 को रिपोर्ट पेश की थी जिसमें बताया था कि साइबर ठगो के द्वारा इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर मुझसे 3 करोड 88 लाख रुपये की साइबर धोखाधडी की ली है। इस मामले में अनुसंधान किया गया। तकनीकी अनुसंधान किया गया व बैंक रिकार्ड प्राप्त किया जाकर संदिग्ध खाताधारको व उन खातो को आपरेट करने वाले आरोपियो को चिन्हित किया गया। आरोपी अशकाफ हुसैन निवासी पाली के द्वारा कोटा शहर में अलग-अलग व्यक्तियो से बैंक खाते खरीदकर
उन बैंक खातो में टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से विदेशो में स्थित साइबर ठगो से साइबर ठगी की राशि डलवाना व उस राशि से अपना कमीशन प्राप्त कर शेष राशि को USDT किप्टोकरेंसी में कन्वर्ट कर TRC20 एड्रेस से विदेशी ठगो को भेजना पाया गया है। मुलजिम देवेन्द्र सिंह भाटी के द्वारा कम्बोडिया (विदेश) में स्थित साइबर ठगो के साथ मिलकर फरियादी से साइबर ठगी की राशि अन्य अभियुक्तो के बैंक खातो में डलवाकर कैश विड्राल कर कम्बोडियन ठगो को देना पाया गया है। आरोपियों से 4 लाख 49 हजार रुपये व 07 मोबाइल फोन जप्त किये गये हैं जिनका एनालाइसिस किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...