आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

01 सितंबर 2025

प्रहलाद गुंजल ने ली कोटा दक्षिण विधानसभा, छावनी मण्डल, रेल्वे कॉलोनी मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक*

 

प्रहलाद गुंजल ने ली कोटा दक्षिण विधानसभा, छावनी मण्डल, रेल्वे कॉलोनी मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक*
*10 सितंबर को कोटा में होगा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन*
के डी अब्बासी
कोटा : प्रदेश की कानून व्यवस्था, बाढ़ व अतिवृष्टि के मुआवजे, स्मार्ट मीटर और देश व प्रदेश मे हो रही वोट चोरी को लेकर आगामी दस सितंबर को होने वाली रैली व प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कोटा दक्षिण विधानसभा, छावनी मंडल व रेल्वे कॉलोनी मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रहलाद गुंजल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है, वोट चोरी, अतिवृष्टि से हुई तबाही का अभी सर्वे करवाकर मुआवजा नहीं दिया गया। केंद्र व राज्य सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था, वोट चोरी सहित सरकार की विफलताओं को लेकर जनता में आक्रोश है आज प्रदेश ही नहीं पूरा देश कांग्रेस की ओर देख रहा है। देश व प्रदेश मे वोट चोरी से बनी भाजपा सरकारे संविधान की हत्या कर रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर आमजन की आवाज बनकर 10 सितंबर को कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे उपस्थित होने का आव्हान किया। तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया। छावनी मंडल की बैठक को पूर्व विधायक पूनम गोयल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार को असफल बताते हुए आमजन की आवाज बनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सड़क पर करने का आव्हान किया । कोटा दक्षिण की बैठक को अनूप ठाकुर, पूर्व पार्षद ब्रजेश शर्मा नीटू ने भी संबोधित किया। बैठकों मे वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर विशेष पैकेज की घोषणा करें सरकार*
प्रहलाद गुंजल ने मांग करते हुए कहा कि कोटा जिले सहित पूरा हाडोती संभाग बाढ़ की चपेट में आया हुआ है, गांव के गांव तबाह हो चुके हैं उन्होंने मांग करते हुए कहा कि अतिवृष्टि से तबाही पर निर्धारित तय मापदंडों के अनुसार मुआवजा देने से काम नहीं चलेगा लोगों के घरभार तबाह हो गए हैं सरकार को अतिवृष्टि से हुई तबाही पर स्पेशल पैकेज के बारे में सोचना होगा व गरीब व्यक्ति को हुए नुकसान की पूरी भरपाई करनी होगी।
*10 सितंबर को किशोर सागर तालाब से कलेक्ट्री तक निकलेगी रैली*
कार्यकर्ता बैठक में पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की विफलताओं, चौपट हो चुकी कानून व्यवस्था, वोट चोरी, हाडोती में अतिवृष्टि से हुई तबाही पर सरकार की उदासीनता को लेकर जनता की आवाज बनकर कांग्रेस का कार्यकर्ता 10 सितंबर को जंगी प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरेगा जिसकी गूंज प्रदेश ही नहीं देश की सरकार की भी नींद उड़ा देगी। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को प्रातः ग्यारह बजे किशोर सागर तालाब की पाल से कांग्रेस की विशाल आक्रोश रैली प्रारंभ होगी जो नया पूरा होते हुए कलेक्ट्री पर पहुंचेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...