आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

18 जुलाई 2024

भदाना अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष समाज सेवी देव शर्मा के जन्मदिन पर बधाई,

 भदाना अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष समाज सेवी देव शर्मा के जन्मदिन पर बधाई, शर्मा समाज सेवा के लिए कई बार हुए सम्मानित के डी अब्बासी कोटा जुलाई। नगर विकास न्यास की भदाना अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष समाज सेवी देव शर्मा ने आज अपने जन्म दिन को भी गौसेवा और मानव सेवा और वृक्षारोपन की शरुआत कर के मनाया। देव शर्मा के जन्मदिन पर आज उनको चाहने वाले, उनके मित्र,परिजन,सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक और भदाना अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी के निवासियों ने उन्हें बधाई और मुबारकबाद देकर उनकी लम्बी आयु की कामना की। देव शर्मा का जैसा नाम है वैसे ही उनके सारे काम है जो यादगार बने हुए है। देव शर्मा ही नही इनका पूरा परिवार समाज सेवा से जुड़ा है। देव शर्मा हमेशा अपना हो या अजनबी सभी से मुस्करा कर सभी को सम्मान देते है अपना पन देते हैं। देव शर्मा किसी पहचान के मोहताज नही है उनका काम ही उनकी अपनी पहचान है। देव शर्मा मेडिकल सेल रिप्रजेंटिव के कार्य से जुड़े हुए है लेकिन उनका मुख्य काम तो समाज के लोगों के काम आना है। हंसमुख,मिलनसार, मददगार,ईमानदार,निडर अनुशासन में रहने वाले देव शर्मा ने अपना पूरा जीवन समाज और बेजुबान जानवरो की सेवा के लिये समर्पित कर रखा है। देव शर्मा सबसे पहले रोजाना सवेरे उठकर अपनी सोसाइटी के घरों से गाय माताओं के लिये रोटी और चारा इकठ्ठा कर भीमगंजमंडी के शमशान घाट में लेकर जाते है और वंहा पर बनी गो शाला में गायों को उनका भोजन कराते है उसके बाद नियमित शमशान घाट को साफ और सुंदर बनाने में जुट जाते है। देव शर्मा ने इस शमशान घाट को एक शानदार गार्डन का रूप दे रखा है। इस शमशान घाट को खूबसूरत बनाने का सारा श्रय देव शर्मा को जाता है। देव शर्मा नियमित रूप से इस शमशान घाट को लगभग तीन से चार घण्टे का समय नियमित रूप से देते है।वह भी बिना मेहनताना लिये निस्वार्थ सेवा कर रहे है।देव शर्मा राष्ट्रभक्त और धार्मिक है। वह भगवान की बिना पूजा पाठ किये कही नही जाते है। देव शर्मा बिना किसी दिखावे के गौसेवा और मानव सेवा के कार्य मे जुटे है। देव शर्मा कोई सा भी सामाजिक कार्यक्रम हो उसमे हिस्सा जरूर लेते है। ब्लड डोनेशन हो या वरक्षारोपन वह जरूर इन प्रोग्रामो में मौजूद रहते है। इसके अलावा भी वह गरीबो की मदद में जुटे रहते है। खास बात तो यह है कि कोटा स्मार्ट सिटी बना हो या नही लेकिन देव शर्मा ने नगर विकास न्यास की बाधाना हाउसिंग सोसाईटी को स्मार्ट कॉलोनी बना दिया जो कि कोटा के पूरे शहर में एक भी नही होगी। देव शर्मा की कॉलोनी में नाम मात्र का भी कचरा नही मिलेगा। सोसाईटी का गार्डन गुलाब और अन्य फूलो से महकता है। कभी मौका मिले तो देव शर्मा की कलोनी को जरूर देखें आप भी उनकी तारीफ किए बिना नही रह पाओगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...