आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

26 जनवरी 2023

शो में जादूगर सिकंदर ने दिया देश भक्ति का संदेश

 

शो में जादूगर सिकंदर ने दिया देश भक्ति का संदेश
- 5 फरवरी तक कोटा में चलेगा जादुई शो
कोटा, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जादूगर सिकंदर का जादुई शो देश भक्ति के रंग में नजर आया। शहर के नयापुरा चौराहा स्थित मयूर सिनेमा मे चल रहे सिकंदर जादूगर के मैजिक शो में मनोरंजन के साथ साथ ज़न संदेशों के लिए भी दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर उन्होंने राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने वाले कई जादुई करतब दिखा कर भारत माता को नमन किया।
जादूगर सिकंदर ने कहा कि देश की आजादी में वीर सैनिकों प्राणों की परवाह ना करते हुए शहीद हुए। महान शहीदों को नमन करता हूं। देशभक्ति का जज्बा सदैव भी हमारे अंदर जिंदा है। महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल मे रहकर भी देश भक्ति कि मशाल को जलाये रखा तब जाकर हमे आजादी मिली। कार्यक्रम में भारत माता नामक जादू को लोगों ने बहुत पसंद किया और जादूगर सिकंदर की सराहना की। आजा कार्यक्रम में जन जागरूकता से जुड़े नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर भी प्रस्तुति दी गई।
शो के मीडिया प्रभारी मदन भारती ने बताया कि जादूगर सिकंदर का शो एक स्वस्थ पारिवारिक मनोरंजन है और दूर दूर से लोग शो देखने आ रहे हैं। दो घंटे के शो मे रहस्य रोमांच भरे दर्जनों करतब और डायनासोर प्रकट करने के साथ साथ देश प्रेम को बढावा देने वाले कार्यक्रम भी शामिल है। सिकंदर रोजाना दो शो 3:30 बजे और शाम 6:30 बजे से दिखा रहे हैं। कोटा मे दर्शकों की मांग पर जादुई शो को 5 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कार्यक्रम देखने रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...