आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

27 अप्रैल 2020

“बदरुद्दीन जी शैख” का अचानक इंतक़ाल

गुजरात के मशहूर मकबूल समाजी ख़िदमतगार और कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही “बदरुद्दीन जी शैख” का अचानक इंतक़ाल न सिर्फ़ पार्टी और समाज के लिए दुख की ख़बर है बल्कि ज़ाती तौर पर मैं ने अपना एक क़रीबी दोस्त खो दिया, “बदरुद्दीन जी शैख” का निधन मेरे लिए एक बड़ा सदमा है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता, انا للہ وانا اليه راجعون (इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन)
उनका पूरा जीवन जनसेवा और आम लोगों की मदद के लिए समर्पित रहा
अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में रहते हुए उन्होंने समाज के हर वर्ग की ख़िदमत की, जबकि वह कांग्रेस पार्टी के ऐसे सिपाही थे जो हर हाल में पार्टी के साथ रहे, “बदरुद्दीन जी शैख” के इंतकाल से आज अहमदाबाद और गुजरात ही नहीं बल्कि मुल्क भर में उनके चाहने वाले गमग़ीन हैं
अल्लाह ताला से दुआ है के वोह “बदरुद्दीन जी शैख” की मग़फ़िरत फ़रमाए उनको जन्नत में आला मुक़ाम आता करे और उनके घर वालों को और तमाम चाहने वालों को सबरे जमील आता करे

नम आँखों से
अहमद पटेल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...