"उत्थान ए हैल्पिंग हैण्ड संस्था" के सौजन्य से उपतहसील मण्डाना में
बन्दरो के जानलेवा घातक हमलो से स्थानीय निवासियों एवं राहगीरों की सुरक्षा
हेतु बन्दरो को पकड़वाने के विषय में जिला कलेक्टर महोदय कोटा को दिया
ज्ञापन...... कल दिनांक 16 अक्टूबर 2018 मंगलवार को "उत्थान ए
हैल्पिंग हैण्ड संस्था" के सौजन्य से उपतहसील मण्डाना जिला कोटा में बन्दरो
के जानलेवा घातक हमलो से स्थानीयों निवासियों एवं राहगीरो की सुरक्षा के
लिए बन्दरो को पकड़वाने के विषय में जिला कलेक्टर महोदय कोटा को ज्ञापन दिया गया......
करीब एक माह से उपतहसील मण्डाना में बन्दरो का भयानक आतंक फैला हुआ है। बन्दरो द्वारा आये दिन स्थानीय निवासियों एवं राहगीरो पर घातक जानलेवा हमले किए जा रहे है। दर्जनों लोग बन्दरो के हमलों से घायल हो चुके है। कुछ लोगो पर तो बन्दरो ने इस कदर हमले कर उन्हें गंभीर घायल किया है कि उनका जीवन तक संकट में आ चुका है। उन्हें उपचार के लिए कोटा रेफर किया गया है। गम्भीर घायलो के शरीर पर 10 से लेकर 30 तक टाँके आये है......
करीब 8 दिन पूर्व छत पर कपड़े सुखाते वक़्त मण्डाना निवासी 14 वर्षीय बालिका को बन्दरो ने जानलेवा हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। इसके बाद घर पर जा रहे बृजेश पर बन्दरो ने रास्ते पर हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। दिनांक 12 अक्टूबर 2018 को खेत पर कार्य कर रही श्री मति रोशन बाई को बन्दरो ने जानलेवा हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। उनके सिर में करीब 15 टाँके आये एवं हाथ फ्रेक्चर हो गया। दिनांक 15 अक्टूबर 2018 को ग्राम रावठा निवासी 12 वर्षीय छात्र को विद्यालय समय पर बन्दरो ने जानलेवा हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। इसी दिन शाम करीब 5 बजे मण्डाना निवासी 5 वर्षीय बालक श्रवण सिंह पर बन्दरो ने हमला कर गम्भीर घायल कर दिया। कल दिनांक 16 अक्टूबर 2018 को मण्डाना निवासी एक बुजुर्ग पर बन्दरो ने जानलेवा हमला कर गम्भीर घायल कर दिया......
जब इस गम्भीर एवं अति संवेदनशील विषय पर स्थानीय निवासियों द्वारा "उत्थान संस्था" प्रतिनिधियों को सूचित किया गया तो संस्था प्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रीय वन अधिकारी महोदय श्रीमान जगदीश मीणा से सम्पर्क किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी महोदय द्वारा संसाधन न होने की बात कही गई साथ ही बताया गया कि बन्दर वन्य जीव की श्रेणी में नही आता है जिस कारण से यह विषय हमारे क्षेत्राधिकार से बाहर है। बन्दरो को पकड़ने की नैतिक जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। इस पर ग्राम पंचायत मण्डाना सरपंच महोदया श्रीमती सीमा गौतम से सम्पर्क किया गया। उन्होंने बताया कि इस विषय में वन विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है बावजूद इसके अभी तक कोई समाधान नही हुआ है......
उपरोक्त विषय को गम्भीरता से लेते हुए "उत्थान संस्था" प्रतिनिधियों ने कल दिनांक 16 अक्टूबर 2018 मंगलवार को जिला कलेक्टर महोदय से भेट कर उन्हें ज्ञापन देकर इस विषय के बारे में अवगत करवाया। कलेक्टर महोदय द्वारा इसे गम्भीरता से लेते हुए डी एफ ओ साहब को टीम भेजकर उचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद मण्डाना में वन विभाग की टीम बन्दरो को पकड़ने के लिए डेरा जमाए हुए है। वन विभाग की टीम द्वारा बन्दरो को पकड़ने के भरसक प्रयास किए जा रहे है......
आशा है जल्द ही मण्डाना निवासियों एवं राहगीरों को इस जानलेवा गम्भीर समस्या से निजाद

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)