आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

12 नवंबर 2017

सूचना व जनसंपर्क विभाग राजस्थान की समितियों का पुनर्गठन जार को मिला सभी समितियों में प्रतिनिधित्व


जयपुर।
राज्य सरकार ने पत्रकारों के हितो के लिए कमेटियों का गठन कर दिया है। इन सभी कमेटियों में जार के साथियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। यह जार के प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अगुवाई में जार के लिए बड़ी उपलब्धि है।इससे प्रदेश भर में पत्रकारों में उत्साह है।
जार के प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि जार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन अधिस्वीकर्ण समिति के सदस्य बने है। जार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर बैरागी पत्रकारों की समस्या व मांगो पर विचार कर सरकार को सुझाव देने वाली समिति के सदस्य बने है।
जार के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रताप राव पत्रकार कल्याण कोष व सरकार को सुझाव देने वाली समिति के सदस्य मनोनीत किये गए है। इसी प्रकार जार के प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता पत्रकारों की विभिन्न मांगों व ज्ञापनों पर सरकार को सुझाव देने वाली समिति के सदस्य बने है। इसी के साथ ही उनको पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य भी मनोनीत किया गया है। जार के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व एन यू जे आई के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुप्ता तेज़ पत्रकार कल्याण कोष समिति के सदस्य मनोनीत किया गया है। जार के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश पारीक भी सरकार को मांगो पर विचार कर अनुशंषा करने वाली समिति के सदस्य मनोनीत किया है। पवन आहूजा, कोटा समाचार पत्रों को मान्यता देने वाली वर्गीकरण समिति के सदस्य मनोनीत हुए है।
जार को लगातार दूसरे वर्ष मिली इस उपलब्धि पर पत्रकारों ने अध्यक्ष का आभार जताया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...