आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

20 सितंबर 2016

दिल्ली में सरेआम मर्डर: भाई के सामने लड़की को 24 बार मारा चाकू, चश्मदीद ने कहा- बॉडी के पास नाच रहा था आरोपी



woman succumbs to stab wounds, was allegedly stabbed 27-28 times by a stalker in Burari, Delhi this morning
लड़की को चाकू मारने का फुटेज।
नई दिल्ली. राजधानी के बुराड़ी इलाके में 21 साल की एक लड़की का चाकू से गोदकर मर्डर कर दिया गया। वारदात मंगलवार सुबह 9:30 बजे की है। हमलावर ने लड़की पर 24 बार चाकू से वार किया। घटना के वक्त लड़की का चचेरा भाई मौके पर मौजूद था। कई लोग वहां से गुजर रहे थे, लेकिन सभी तमाशबीन बने देखते रहे, किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। इसे एकतरफा प्यार का मामला बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने गुनाह भी कबूल कर लिया है। पहले भी लड़की को परेशान कर चुका था आरोपी...
- पुलिस के मुताबिक, लड़की का नाम करुणा है, जबकि आरोपी का नाम सुरेन्द्र।
- 'लड़की पेशे से टीचर थी। आरोपी पिछले एक साल से उसका पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था।'
- 'करुणा की फैमिली ने 4-5 महीने पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तब दोनों परिवारों में समझौता हो गया था। सुरेन्द्र ने कहा था कि वह लड़की को परेशान नहीं करेगा।'
- आरोपी सुरेंद्र कम्प्यूटर सेंटर चलाता है। लड़की ने उसके सेंटर से कम्प्यूटर सीखा था।

सुरेंद्र को शक था कि लड़की का किसी और से अफेयर है
- मौके पर लड़की का चचेरा भाई भी मौजूद था। वह राहगीरों से गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। हालांकि, बाद में कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाई और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
- डीसीपी नॉर्थ मधुर वर्मा ने बताया, ''आरोपी का कहना है कि वो लड़की से प्यार करता था, लेकिन उसने देखा कि लड़की ने अपने कुछ आपत्तिजनक फोटो एक दूसरे लड़के को भेज दिए।''
- ''उसे लगने लगा कि लड़की का दूसरे लड़के से अफेयर है। यह बात उसे नागवार गुजरी और उसने लड़की की जान लेने का फैसला कर लिया।''
- लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है।
चश्मदीद ने कहा- कत्ल के बाद लाश के पास नाच रहा था आरोपी
- एक चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी लाश के पास नाच रहा था।
- वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी सबसे पहले लड़की को 22 बार चाकू मारता है। लड़की को सड़क पर गिरा देता है। लड़की की बॉडी को पलटकर देखता है कि मरी है या नहीं।
- इसके बाद फिर लड़की के सीने पर दो बार और चाकू मारता है। लड़की की आंख निकालने की भी कोशिश करता है।
- इस दौरान कई लोग रोड से आते-जाते दिख रहे हैं, लेकिन सभी वहां से चुपचाप निकल जाते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...