आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

26 मार्च 2016

मोदी बोले- मैंने उबाल-उबालकर असम की चाय बेची है, अब कर्ज उतारने का मौका दें



मोदी बोले- मैंने उबाल-उबालकर असम की चाय बेची है, अब कर्ज उतारने का मौका दें
तिनसुकिया.नरेंद्र मोदी शनिवार से असम के दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने पहली रैली में कहा, ''असम की चाय ने दुनियाभर के लोगों में देश के प्रति ‘चाह’ पैदा कर दी है। चाय से मेरा विशेष नाता है। मैंने खूब उबाल-उबालकर कर आपकी ही चाय बेची है। आपकी चाय से लोगों में ऊर्जा भरता था। अब असम में ऐसी सरकार बनाइए, ताकि मैं आपका कर्ज उतार सकूं।'' असम में अप्रैल महीने में विधानसभा का इलेक्शन है। मोदी ने और क्या कहा...
- उन्होंने कहा- ''इस शहर का नाम तो तिनसुकिया है, लेकिन ये शहर दुखिया ही दुखिया क्यों नजर आता है? हमें इसे सुखिया बनाना है।''
- उन्होंने कहा- ''ये चुनाव बड़ा महत्वपूर्ण है। लेकिन इससे दिल्ली का बड़ा नुकसान होने वाला है। दरअसल, सर्वानंद आपके सांसद हैं और अब वो सीएम बन जाएंगे। इससे मुझे नुकसान होगा, क्योंकि वे तो असम में रहने लगेंगे। वे सरल और ईमानदार आदमी हैं।''
- ''अब तो असम में एक ही आनंद है और वो हैं सर्वानंद।''
'गोगोई नहीं गरीबी से लड़ना है'
- ''हमारे कांग्रेस के नेता अब 90 साल के हो जाएंगे। सीएम साहब! आपकी इतनी उम्र है। मैं आपसे बहुत छोटा हूं। मैं आपसे लड़ता नहीं हूं। आप हमें आशीर्वाद दीजिए।''
- ''असम को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। हमारी लड़ाई गोगोई से नहीं, बल्कि गरीबी से है। असम अमीर था, लेकिन उसे तबाह कर दिया गया।''
- ''यहां आजादी के 60 साल बाद भी अगर बिजली नहीं है तो कौन जिम्मेदार है?''
- ''आप केवल पांच साल सर्वानंद को दीजिए। वैसे, ये भीड़ दिखा रही है कि असम में किसकी सरकार बनने वाली है।''
- ''बहुत जल्द वो दिन आएगा जब बच्चों को 'ए फॉर असम' पढ़ाया जाएगा। यहां के लोग मेहनती है।''
- ''यहां इतना पानी है, लेकिन इसके बाद भी जनता प्यासी है।''
- ''असम के दो हजार गांवों में आजादी के 60 साल बाद भी बिजली तो दूर उसका खंभा भी नहीं पहुंच पाया है।''
- ''मेरी सरकार बनने के तीन महीने बाद तो मुझे ये पता लगा कि देश के 18 हजार गांवों में बिजली नहीं है।''
मोदी ने कहा- असम सरकार जवाब भी नहीं देती पैसा खर्च कहां करती है
- ''असम सरकार तो जवाब भी नहीं देती कि पैसा कहां खर्च किया।''
- ''अब आप बटन दबाकर जवाब मांगिए। आपको अब लूट का हक नहीं देना है।''
- ''मेरी सरकार के सिर्फ तीन एजेंडा हैं। पहला- विकास। दूसरा- तेज गति से विकास। तीसरा- चारों तरफ विकास।''
- ''हमने गरीबों के लिए पैसा भेजा। लेकिन इन लोगों (कांग्रेस) ने बैंकों में जमा कर दिए।''
- ''असम में गैस निकलती है। लेकिन गरीब के घर में गैस का चूल्हा नहीं है।''
और कहां है मोदी की रैली?
- इलेक्शन कैम्पेन के लिए मोदी दो दिन असम के दौरे पर रहेंगे।
- शनिवार शाम मोदी गुवाहाटी में इंटलेक्चुअल्स से मुलाकात करेंगे।
- माजुली, बिहपुरिया, बोकाखाट, और जोरहाट में भी मोदी की स्पीच होगी।
- रविवार को वे रंगपारा और करीमगंज में रैलियां करेंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
- सर्वानंद सोनोवाल असम में पार्टी के सीएम कैंडिडेट हैं।
- बीजेपी ने शुक्रवार को अपना विजन डॉक्युमेंट जारी किया था।
कब है वोटिंग?
- असम में 126 विधानसभा सीटें हैं।
- यहां दो फेज में 4 और 11 अप्रैल को वोटिंग होगी।
- 19 मई को रिजल्ट आएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...