आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

03 फ़रवरी 2016

बेंगलुरु : भीड़ ने तंजानिया की लड़की के कपड़े फाड़कर पीटा, सुषमा ने कहा शर्मनाक

रविवार को कार एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई थी। गुस्साई भीड़ ने लड़की से बदतमीजी की और कार में आग लगा दिया।
रविवार को कार एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई थी। गुस्साई भीड़ ने लड़की से बदतमीजी की और कार में आग लगा दिया।
बेंगलुरु/नई दिल्ली. बेंगलुरु में रोड एक्सीडेंट के बाद भीड़ ने एक तंजानियाई स्टूडेंट की कथित तौर पर पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ डाले। इंडियन गवर्नमेंट के सामने, तंजानिया की ओर से मामला उठने के बाद सुषमा स्वराज ने इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, 'हम शर्मनाक घटना से बेहद दुखी हैं।'
क्या है पूरा मामला...
- रविवार को बेंगलुरु के गणपतिनगर में सूडान के एक स्टूडेंट ने कार से एक कपल को टक्कर मार दी थी।
- इसमें सबीन ताज नाम की एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि उसके पति सनुल्लाह जख्मी हो गया।
- इसके बाद भीड़ ने कार से लड़के और उसके साथ बैठी तंजानियाई लड़की (21 साल) को उतार कर कार में आग लगा दी।
- लोगों ने सूडानी लड़के पर शराब पीकर खतरनाक तरीके से कार चलाने का आरोप लगाया।
लड़की ने कहा, बदतमीजी की और कपड़े फाड़े
- लड़की के मुताबिक भीड़ ने उसके साथ बदतमीजी की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
- लड़की के मुताबिक उसे अर्धनग्न कर भीड़ ने परेड भी करवाई।
- एक लड़के ने जब उसका शरीर ढकने की कोशिश की तो उसे भी मारा गया।
- विक्टिम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट में दर्ज कर ली है।
- उधर, सूडानी स्टूडेंट मोहम्मद अहद को अरेस्ट किया गया है।
- कार जलाने के मामले में भीड़ के खिलाफ भी केस फाइल किया गया है।
तंजानिया हाई कमीशन ने उठाया मामला
- तंजानिया के हाई कमीशन ने इस मामले को लेकर फॉरेन मिनिस्ट्री को एक नोट भेजा।
- इसमें लड़की से बदतमीजी करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात है।
- मामले की जानकारी मिलने पर सुषमा स्वराज ने कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया से बात की।
- उन्होंने सीएम से कार्रवाई करने को कहा।
- सिद्धरमैया ने बताया कि पुलिस ने केस फाइल कर चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
- बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक तंजानियाई लड़की ने कम्प्लेन बुधवार को दी, जबकि यह घटना रविवार की है।
हर भारतीय से डरे हुए हैं
- विक्टिम को पुलिस मेडिकल जांच के लिए ले गई है। बीच में मीडिया से उसने कहा, 'मेरे साथ जो हुआ है, उसके बाद अब हम अपने आस-पास के हर भारतीय से डरे हुए हैं।'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...