आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 जनवरी 2016

दिलवाले की खराब परफॉर्मेंस को लेकर आपस में भिड़े शाहरुख खान-रोहित शेट्टी?

 रोहित शेट्टी और शाहरुख खान। (फाइल फोटो)
रोहित शेट्टी और शाहरुख खान। (फाइल फोटो)
मुंबई. बॉक्स ऑफिस पर 'दिलवाले' के खराब परफॉर्मेंस के बाद रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच विवाद शुरू हो गया है। दोनों इसका ठीकरा एक-दूसरे के ऊपर फोड़ रहे हैं। 'बाजीराव मस्तानी' के साथ रिलीज हुई दिलवाले कमाई में पिछड़ गई है। जबकि इन दोनों की पिछली फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने करीब 300 करोड़ का कारोबार किया था।
रोहित शेट्टी ने शाहरुख पर क्या लगाए आरोप...

- बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी की टीम ने शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज से कहा है कि एक्टर ने इस फिल्म का प्रमोशन उतना नहीं किया, जितना वे बाकी फिल्मों का करते हैं।
- इसके अलावा इसकी मार्केटिंग भी सही नहीं रही।
शाहरुख ने क्या कहा?
- दूसरी ओर शाहरुख की टीम ने रोहित शेट्टी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रोहित अपनी टीम पर जरूरत से ज्यादा डिपेंड रहते हैं। वे खुद कभी कुछ नहीं करते।
- शाहरुख की टीम ने सफाई यह भी दी है कि इन्टॉलरेंस पर दिए गए उनके स्टेटमेंट के चलते फिल्म का बिजनेस कम रहा। हालांकि, रोहित की टीम इस तर्क से संतुष्ट नहीं है।

क्या है विवाद की वजह?

- 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज हुई थी। अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का आंकड़ा 150 करोड़ भी नहीं पहुंचा है।
- करीब 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म के चलते डिस्ट्रीब्यूटर्स को घाटा उठाना पड़ा है।
- बड़ी बात यह है कि रोहित शेट्टी के साथ ऐसा पहली बार हुआ है।
किसको-कितना घाटा हुआ?
- सूत्र बताते हैं, "दिल्ली-पंजाब के डिस्ट्रीब्यूटर ने 40 करोड़ में ये फिल्म शाहरुख की कंपनी से खरीदी। उनका नुकसान 35% का है। राजस्थान में फिल्म 8.25 करोड़ में बिकी। नुकसान 40 % है। मैसूर के डिस्ट्रीब्यूटर ने 8.50 करोड़ दिए और उन्हें 20 % नुकसान हुआ। हैदराबाद के लिए 9 करोड़ में खरीदी गई और 25 % का घाटा हुआ। पूर्वी एरिया (बंगाल, बिहार, उड़ीसा) के लिए डिस्ट्रीब्यूटर ने 12.5 करोड़ में फिल्म खरीदी।
- हालांकि बंगाल में जबरदस्त बिजनेस रहा। इस एरिया में कैपिटल (पूंजी) सेफ हो सकती है। मुंबई (70 % महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात), सेंट्रल इंडिया (मध्य प्रदेश), तमिलनाडु और केरल में शाहरुख़ ने फिल्म खुद डिस्ट्रीब्यूट की थी, तो यहां नफा-नुकसान उन्हीं के खाते में गया है।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...