आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

18 नवंबर 2015

8 घंटे बाद पुलिस ऑपरेशन खत्म, पेरिस अटैक के मास्टरमाइंड के मारे जाने पर सस्पेंस

पेरिस के सेंट डेनिस में बुधवार तड़के फायरिंग के दौरान एलिट फोर्स का कमांडो।
पेरिस के सेंट डेनिस में बुधवार तड़के फायरिंग के दौरान एलिट फोर्स का कमांडो।
पेरिस. पेरिस में पिछले हफ्ते हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार को सेंट डेनिस इलाके में चल रहा पुलिस ऑपरेशन आठ घंटे बाद खत्म हो गया। एनकाउंटर में कुल तीन आतंकी मारे गए हैं। मरने वालों में एक महिला सुसाइड बॉम्बर भी शामिल है। सात की गिरफ्तारी भी हुई है। एक पुलिसवाला भी शहीद हुआ है। हालांकि, मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबाऔद के मारे जाने पर सस्पेंस कायम है।
मास्टरमाइंड अौर महिला फिदायीन के बारे में सस्पेंस बरकरार
> कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पेरिस पुलिस और एलिट फोर्स की जवाबी कार्रवाई में अबाऔदा मारा गया। पेरिस हमलों के 5 दिन के अंदर ही फ्रांस ने मास्टरमाइंड अब्देलहामिद को खत्म कर दिया।
> यह भी कहा जा रहा है कि जिस अपार्टमेंट पर कार्रवाई की गई वहां टारगेट तो अब्देलहामिद ही था लेकिन यह कन्फर्म नहीं हो सका है कि वह अपार्टमेंट के अंदर मौजूद था या नहीं।
> वहीं, एनडीटीवी की खबर के मुताबिक फ्रांस के दिल्ली में मौजूद एंबेसेडर फ्रांसिओस रिचीअर ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि सेंट डेनिस में कार्रवाई के दौरान मास्टरमाइंड अब्देलहामिद ने खुद को उड़ाकर जान दे दी।
> इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सेंट डेनिस में पुलिस कार्रवाई में खुद को उड़ा देने वाली महिला फिदायीन मास्टरमाइंड अब्देलहामिद की बीवी हो सकती है। लेकिन यह भी बताया जा रहा है कि वह अब्देलहामिद की बहन थी। अब्देलहामिद ने उसी के घर में पनाह ले रखी थी।
बेल्जियम से फ्रांस आया था मास्टरमाइंड
> पेरिस में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक स्टेडियम, 2 कैफे और एक म्यूजिक कॉन्सर्ट हॉल सहित 6 जगहों पर हमले हुए थे।
> शुरुआत में 8 आतंकियों के इसमें शामिल होने की बात सामने आई थी। बुधवार को ही खुलासा हुआ कि हमलों में नौवां आतंकी भी शामिल था।
> वहीं, हमलों का मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबाऔद था जो बेल्जियम के रास्ते फ्रांस में घुसा था।
> हमलों के बाद फ्रांस ने संदिग्धों और आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कैम्पेन चलाया। अब तक 2000 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे जा चुके हैं।
> इसी अभियान के तहत पुलिस सेंट डेनिस में मास्टरमाइंड की तलाश करते हुए बुधवार तड़के 4 बजकर 20 मिनट पर एक अपार्टमेंट तक पहुंची।
कौन है पेरिस अटैक का मास्टरमाइंड?
> अब्देलहामिद को इस्लामिक स्टेट में 'अबु उमर अल-बाल्जीकि' नाम से भी जाना जाता है।
> उस पर पेरिस अटैक के लिए फंडिंग और सीरिया में बैठकर हमले की मॉनिटरिंग का आरोप है।
> ये आतंकी यूरोप में एक नाकाम सीरियल ब्लास्ट प्लान करने का भी सस्पेक्ट है। उसका फोन ग्रीस में ट्रेस किया गया था।
> रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्देलहामिद मोरक्को के एक शॉपकीपर का बेटा है। 2013 में उसने सीरिया का रुख कर आईएसआईएस ज्वॉइन कर लिया था।
> बेल्जियम मीडिया के मुताबिक, उसने 13 साल के अपने सगे भाई यूनिस अबऔद को खुद आईएसआईएस में भर्ती किया है।
> यूनिस, इस्लामिक स्टेट के सबसे कम उम्र के आतंकियों में से एक माना जाता है।
> आरटीएल रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्देलहामिद सीरिया में आईएसआईएस के सबसे एक्टिव एग्जीक्यूशनर्स में से है।
> द इंडिपेन्डेंट ने एक्सपर्ट चार्ली विन्टर के हवाले से लिखा है कि अब्देलहामिद का प्रोफाइल, पेरिस में नरसंहार को अंजाम देने के लिए सक्षम है।
आज के अपडेट्स
> पेरिस के सेंट डेनिस इलाके में फायरिंग के बीच सुसाइड बेल्ट पहनी एक महिला ने खुद को उड़ाया।
> पेरिस में फिर हुए सात धमाके।
> पुलिस की मदद के लिए आर्मी पहुंची।
> बताया जा रहा है कि सेंट डेनिस इलाके में पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबाऔद को टारगेट कर पुलिस ऑपरेशन शुरू किया गया है।
> टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन संदिग्धों को अरेस्ट कर लिया गया है।
> फ्रेंच न्यूजपेपर लि मॉन्डे ने पुलिस के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों में एक शख्स पुलिस वाला बताया जा रहा है।
> फायरिंग के कारण सेंट डेनिस समेत पेरिस के कुछ हिस्सों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद कर दिया गया है।
> चश्मदीदों ने बताया कि आधी रात को इलाके में जबरदस्त फायरिंग की आवाज सुनी गई।
> पिछले शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पेरिस में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 132 लोगों की मौत हो गई। 300 से ज्यादा घायल हैं। (पेरिस हमले की पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
( यह भी पढ़ेंः खूंखार है पेरिस अटैक का मास्टरमाइंड, शवों को गाड़ी से बांधकर घसीटने का है शौकीन)
अमेरिका से आ रही एयर फ्रांस की दो फ्लाइट को किया डायवर्ट
> फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, ''लॉस एंजिलिस से पेरिस जा रही एयर फ्रांस की फ्लाइट 65 को बम की धमकी मिलने के बाद सॉल्ट लेक सिटी डायवर्ट कर दिया गया।''
> वहीं, दूसरी फ्लाइट जो कि वॉशिंगटन से पेरिस आ रही थी उसे नोवा स्कोटिया एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया।
> दोनों फ्लाइटें सेफ तरीके से लैंड कर गईं।
पेरिस हमलों के बाद क्या हुए खुलासे?
> फ्रांस की राजधानी पेरिस में 6 जगहों पर आतंकी हमले करने वाले आठ नहीं, बल्कि नौ थे। मंगलवार शाम पुलिस ने एक वीडियो के आधार पर इस बात को कन्फर्म किया है।
> सारे हमलावर एक होटल में रुके थे और वहां से अलग-अलग जगहों पर गए थे।
> पेरिस की पुलिस आठवें और नौवें हमलावर की तलाश पूरे यूरोप में कर रही है। बेल्जियम की पुलिस पहले ही फ्रांस की मदद कर रही है। उसने इस हमले में शामिल तीन भाइयों के बारे में जानकारी दी है। तीनों भाई बेल्जियम में रह रहे थे।
वीडियो में दिखा नौवां हमलावर

> पुलिस का कहना है कि एक वीडियो में नौवां हमलावर नजर आ रहा है। वह सेंट्रल पेरिस में बार और कैफे के बाहर हमले में इस्तेमाल हुई कार के पास मौजूद था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हो सकता है कि बेल्जियम में गिरफ्तार संदिग्धों में से वह एक हो या फिर फरार सलाह अब्देस्लाम हो।
> वीडियो में दिख रहा है कि नया संदिग्ध बाकी दो अटैकर्स के साथ ब्लैक सीट वाली कार के पास खड़ा है। वह खिड़की से बाहर राइफल से कैफे के कस्टमर्स पर फायरिंग कर रहा है।
> बता दें कि यही कार बाद में पेरिस से दूर एक इलाके में मिली थी जिसमें कई AK-47 राइफल्स थीं।
> हालांकि, हमले की जिम्मेदारी लेते वक्त आईएसआईएस ने दावा किया था कि उसने आठ हमलावर भेजे थे।
चार्ली हेब्दो ने कार्टून में कहा- उनके पास गन है तो हमारे पास शैंपेन
इस बीच मंगलवार को फ्रांस की मशहूर मैगजीन चार्ली हेब्दो ने पेरिस अटैक को लेकर कार्टून छापा। अपने लेटेस्ट एडिशन में मैगजीन ने कवर पेज पर छपे कार्टून में एक शख्स हाथ में शैपेंन की बोतल लेकर दूसरे हाथ से गिलास में उसे पी रहा है। नीचे लिखा है- अगर उनके पास गन है तो हमारे पास शैंपेन है। कहा जा रहा है कि कार्टून के जरिए हौसला बनाए रखने का मैसेज दिया गया है। बता दें कि चार्ली हेब्दो के दफ्तर पर इसी साल जनवरी में हमला हुआ था। इसमें 13 जर्नलिस्ट-कार्टूनिस्ट मारे गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...