आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

09 सितंबर 2015

मोस्ट वॉन्टेड बिजनेसमैन अरेस्ट, छोटा शकील की भांजी से था लिव-इन में

नितिन चोपड़ा
नितिन चोपड़ा
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी में MCX(मल्टी कमॉडिटी एक्सचेंज) के बड़े खिलाड़ी और पिछले करीब चार साल से मोस्ट वॉन्टेड नितिन चोपड़ा को महासमुंद की स्पेशल पुलिस ने मुंबई में जुहू के एक फ्लैट के बाहर पकड़ा। दो महीने की निगरानी के बाद जब पुलिस ने उसे दबोचा, तब उसके साथ टीवी सीरियल ‘जमाई राजा’ की नायिका कश्मीरी एक्ट्रेस रेहाना मल्होत्रा भी थी। नितिन ने ही खुलासा किया कि वह एक्ट्रेस के साथ 6 महीने से लिव-इन रिलेशनशिप में था। उसके पहले वह कुछ महीने तक अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की भांजी के साथ भी लिव-इन में रह चुका था। पुलिस ने नितिन को बुधवार को रायपुर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया। उसके साथ रहने वाली एक्ट्रेस रेहाना की MCX बिजनेस में भूमिका सामने नहीं आई। इस वजह से उसे कस्टडी में नहीं लिया गया। नितिन को बुधवार सुबह रायपुर लाया गया। कोर्ट से उसे 14 सितंबर तक रिमांड पर लिया गया है।
ये था मामला
नितिन के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मारपीट और किडनैपिंग की 6 नवंबर 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रायपुर के सिविल लाइंस निवासी विपुल जैन से 26 लाख की वसूली के लिए नितिन, मन्नू नत्थानी और उसके आधा दर्जन साथियों ने किडनैप किया था। विपुल की रिपोर्ट के बाद से सभी फरार थे। पुलिस ने पिछले साल मन्नू नत्थानी को पकड़ा था। आईजी जीपी सिंह ने नितिन को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की थी। काफी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने नितिन को आखिरकार मुंबई में गिरफ्तार कर लिया।

कार के नंबर से क्लू
छत्तीसगढ़ के महासमुंद क्राइम ब्रांच की टीम दो महीने से लगातार नितिन की तलाश कर रही थी। उसने रायपुर की एक कार वहीं रखी थी। उसी का नंबर पुलिस को मिला। उस नंबर को ट्रैक करते हुए पुलिस जुहू स्थित फ्लैट पहुंची। नितिन को घेरना आसान नहीं था। इसके लिए भी प्लानिंग की गई। वह अपने दोस्त के साथ घर पहुंचा। पुलिस के जवान पीछे लगे। जैसे ही वह फ्लैट में घुसा पुलिस घुस गए। नितिन या उसके किसी भी साथी को बचाव का मौका नहीं मिला।
पकड़े जाने के बाद पुलिस को नेताओं की धमकी दी
मुंबई में पुलिस के घेरे में फंसने के बाद नितिन और उसके साथ मौजूद युवकों ने राजनीतिक धौंस दिखाने का प्रयास किया। नितिन के साथ मौजूद वहीं एक युवक ने पुलिस के जवानों से कहा कि आप लोग नितिन को जानते नहीं है। उसकी बड़े नेताओं से जान पहचान है। वह उनका करीबी है। पुलिस के जवानों का धमकी पर कोई असर नहीं हुआ।
रायपुर में नितिन के खिलाफ कहां कितने दर्ज केस
थाना- देवेन्द्र नगर
आरोपी- नितिन चोपड़ा, जीतेन्द्र ठक्कर, गुड्डू पांडे सहित 6 अन्य।
घटना- 2011 में एमसीएक्स का पहला मामला देवेन्द्र नगर थाने में आया था। पारस नगर निवासी कारोबारी अनिल सिंघोरा ने शिकायत की थी कि पैसे के लेन-देन के चलते नितिन चोपड़ा, जीतेन्द्र ठक्कर, गुड्डू पांडे सहित 6 लोग उनके दफ्तर में घूस गए। उनके साथ मारपीट किया। कुछ दस्तावेजों में जबरदस्ती हस्ताक्षर भी कराए। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को पहले गिरफ्तार कर लिया है। नितिन चोपड़ा के अलावा दो अन्य फरार है।

थाना- कोतवाली
आरोपी- अभिनंदन उर्फ मन्नू नत्थानी, अनिल कुमार, जीतू, प्रशांत कुमार आैर एक अन्य। 2011 में शेयर कारोबारी अभय नाहर ने अभिनंदन उर्फ मन्नू नत्थानी, अनिल कुमार, जीतू, प्रशांत कुमार आैर एक अन्य के खिलाफ लूट और मारपीट की शिकायत की थी। आरोपियों ने उनकी कार लूट ली थी। अभय के ऊपर आरोपियों ने लाखों की लेनदारी बताई थी। इस मामले में सभी आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

थाना- सिविल लाइन
आरोपी- नितिन चोपड़ा, अभिनंदन उर्फ मन्नू नत्थानी सहित अन्य 6
घटना- 11 नंवबर 2011 में 27 लाख की लेनदारी बताकर नितिन चोपड़ा, अभिनंदन अपने आधा दर्जन साथियों के साथ विपुल जैन के घर घुस गए। उनके पिता से गाली गलौज किया। कोरे कागज पर साइन करा लिया। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट और अपहरण का मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक मन्नू और नितिन गिरफ्तार
हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...