आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 सितंबर 2015

ये है मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, सैलरी मेें लेते हैं एक रुपया

 


ये है मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, सैलरी मेें लेते हैं एक रुपया
मुंबई। शीना मर्डर केस की जांच कर रहे मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया को महाराष्ट्र सरकार ने प्रमोट कर डीजी होमगार्ड बना दिया गया है। अब अहमद जावेद मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर है। मालूम हो कि अब 1981 बैच के आईपीएस जावेद अभी तक डीजी होमगार्ड थे। क्या आप जानते हैं कि मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर अहमद जावेद कितनी सैलरी लेते है? आज dainikbhaskar.com आपको बताने जा रहा अहमद जावेद की निजी जिंदगी के बारे में
क्या आप जानते हैं कि मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर अहमद जावेद कितनी सैलरी लेते है? जब आप सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे। 1980 बैच के आईपीएस अधिकारी अहमद जावेद के बारे में कई किस्से प्रचलित है। आपको यह जानकर ताज्जुब हो सकता है कि अहमद जावेद अपनी तनख्वाह के रूप में मात्र 1 रुपए लेते हैं। बाकी कि सैलरी वे पुलिस फंड में दान दे देते हैं। उनके एक करीबी सूत्र के मुताबिक जितना वे प्रोफेशनल हैं। उतना ही वे सामाजिक हैं।
अहमद जावेद का जन्म शाही परिवार में हुआ। दिल्ली के नामी सेंट स्टीफन्स कॉलेज से स्नातक जावेद को अपनी जिंदगी शाही अंदाज में ही जीना पसंद हैं उन्हें बिलियर्ड्स खेलना पसंद है।
अहमद जावेद मुंबई के अपराध दुनिया के लिए अजनबी नहीं है। उन्होंने मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के तौर पर गेटवे ऑफ इंडिया और जावेरी बाजार में हुए बम धमाको को देखा. उन्होंने 1983 से 1985 तक राजधानी दिल्ली की पुलिस में भी अपनी सेवाएं दी. इस दौरान राजधानी ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगो को सहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...