आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

11 सितंबर 2015

मक्का मस्जिद में क्रेन गिरने से 107 की मौत, 9 भारतीयों समेत 238 घायल

हादसे के बाद घटनास्थल पर बहुत ही दर्दनाक मंजर था।
हादसे के बाद घटनास्थल पर बहुत ही दर्दनाक मंजर था।
मक्का। सऊदी अरब में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया। मक्का की मुख्य मस्जिद अल हरम में क्रेन गिर गई। इसकी चपेट में आने से 107 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 238 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें नौ भारतीय हैं। हालांकि मरने वालों में किसी के भारतीय होने का पता नहीं चला है। हज अभी शुरू नहीं हुआ है। इसलिए भीड़ थोड़ी कम थी।
हज 21 से 26 सितंबर के बीच होना है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक तेज आंधी की वजह से क्रेन गिरी। इससे मस्जिद की छत का एक हिस्सा ढह गया। इसलिए ज्यादा लोग मारे गए। मरने वाले किस देश के हैं, यह खुलासा नहीं हो पाया है। सऊदी अधिकारियों के मुताबिक-हादसे के वक्त दुनियाभर से हज के लिए हजारों मुस्लिम यहां जमा थे। हादसे की वजह मौसम को माना जा रहा है। तेज आंधी के चलते क्रेन मस्जिद पर गिर गई। हादसे के थोड़ी देर बाद ही सोशल मीडिया पर घटना की तस्वीरें आना शुरू हो गईं। कुछ तस्वीरों में क्रेन पर बिजली गिरती भी दिखाई गई। हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने हादसे की स्पष्ट वजह नहीं बताई है। रेस्क्यू टीमें मलबे से घायलों को निकालने में जुटी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा-जेद्दा स्थित भारतीय काउंसलेट हालात पर नजर रख रहा है। अस्पतालों में भारतीय डॉक्टर भी घायलों की जानकारी जुटा रहे हैं।
मस्जिद को बड़ा करने का चल रहा है काम
मक्का मस्जिद मुस्लिम समुदाय के लोगों की धार्मिक आस्था के केंद्र है। दुनियाभर के लाखों लोग हर साल यहां हज यात्रा पर आते हैं। मक्का में 2011 से मस्जिद बड़ा करने का काम चल रहा है। इसके लिए कई क्रेन लगाई गई हैं। शुक्रवार को आई तेज आंधी के कारण इनमें से एक भारी-भरकम क्रेन गिर पड़ी। इससे, जुमे की नमाज के लिए आए कई लोग चपेट में आ गए। अब तक भारत के 52 हजार लोग मक्का पहुंच चुके हैं। दुनिया भर से 8 लाख हज यात्री पहुंचे हुए हैं। शनिवार को मुंबई से मक्का जाने वाली फ्लाइट कैंसिल नहीं होगी। इस साल यहां भारत से 1.36 लाख यात्री हिस्सा लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...