आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

20 जून 2015

सोनिया और राहुल पर विवादित टिप्पणी करने वाले अश्विनी चौबे पर FIR

सांसद अश्विनी चौबे के गाड़ी का घेराव करते कांग्रेस कार्यकर्ता
सांसद अश्विनी चौबे के गाड़ी का घेराव करते कांग्रेस कार्यकर्ता
पटना (बिहार). कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणियों को लेकर भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। चौबे के बयान से आहत प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य रामनारायण झा ने दरभंगा सीजेएम की अदालत में सांसद के खिलाफ मामला दायर किया है। उन्होंने बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे को नामजद अभियुक्त बनाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सांसद के बयान से लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता दुखी हैं। सांसद के बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ेगा।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया घेराव
बक्सर से बीजेपी सांसद अश्विनी चौबे का यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बक्सर के एक होटल के बाहर 3 घंटे तक घेराव किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सांसद विवादित बयान पर माफी मांगें। जब तक माफी नहीं मांगेंगे, उनका घेराव जारी रहेगा।
चौबे ने कहा माफी मांगने का सवाल नहीं
बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि उन्होंने कोई गलत बयान नहीं दिया है। उन्होंने कहा,
'मैंने बयान में किसी का नाम नहीं लिया है। इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता है।'
अश्विनी चौबे ने क्या कहा था?
गुरुवार को नवादा जिले के रजौली में भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूतना बताते हुए कहा था कि लालू और नीतीश इस पूतना की गोद में बैठकर जहर पीने के लिए छटपटा रहे हैं। चौबे ने राहुल गांधी को भी विदेशी तोता करार दिया था। चौबे ने कहा था “सोनिया तो इटली की गुड़िया है, जहर की पुड़िया है। देश में जहर मत घोलो। आज कांग्रेस में कोई नेता नहीं है।” इसके बाद उन्होंने लालू-नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा था, “लालू नेता नहीं हैं वह तो सजायाफ्ता हैं क्योंकि चारा घोटाले में जेल जा चुके हैं। जबकि नीतीश धान घोटाले में जेल जाएंगे। राज्य में 1500 करोड़ का धान घोटाला हुआ है, लेकिन जांच नहीं कराई जा रही है।” कुछ दिन पहले ही चौबे ने लालू-नीतीश को रंगा-बिल्ला बताया था

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...