आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

18 मई 2015

देश की पहली आदिवासी महिला गवर्नर बनीं द्रौपदी मुर्मू, अंग्रेजी में ली शपथ

हस्ताक्षर करतीं झारखंड की नई राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू।
हस्ताक्षर करतीं झारखंड की नई राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू।
रांची (झारखंड). द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की पहली आदिवासी महिला गवर्नर बनीं। उन्‍होंने झारखंड की नौवीं राज्यपाल के रूप में शपथ ली। वह 15 साल पुराने इस राज्‍य की पहली महिला गवर्नर हैं। हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह ने उन्हें राजभवन के बिरसा मंडप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
अंग्रेजी में ली शपथ
द्रौपदी मुर्मू ने अंग्रेजी में शपथ ली। ओड़िशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा में दो बार रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रही हैं। वह भाजपा-बीजू जनता दल की ओड़िशा में बनी गठबंधन सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं। 51 साल की द्रौपदी मूर्मू श्याम चरण मूर्मू की पत्नी हैं।
शपथग्रहण देखने मयूरभंज व ओड़िशा से पहुंचे पांच साै लोग
राज्यपाल मुर्मू के होमटाउन मयूरभंज और ओड़िशा के अन्य भागों से करीब 500 लोग उनका शपथ ग्रहण देखने रांची पहुंचे। उनके बैठने के लिए बिरसा मंडप में अलग से व्यवस्था की गई थी।
'केंद्र सरकार का सरप्राइज गिफ्ट'
रविवार को रांची पहुंची मुर्मू को सबसे पहले टीवी के जरिए राज्‍यपाल बनाए जाने की खबर मिली थी। उन्होंने बताया कि पहले तो उन्‍हें यकीन ही नहीं हुआ। उन्‍होंने कहा कि यह केंद्र सरकार का सरप्राइज गिफ्ट है, जिसे कभी सपने में भी नहीं सोचा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...