मुंबई. गुजरात में आयकर विभाग के जॉइंट कमिश्नर को मुंबई में
एक 26 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ करने और अपशब्द कहने के आरोप में
गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जनवरी में भी अधिकारी को इसी महिला और
उसकी बहन से छेड़छाड़ करने और अश्लील मेसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार
किया था। 35 साल के इस जॉइंट कमिश्नर का नाम एसआर श्रीधर है और वह वर्तमान
में गुजरात में कार्यरत है। 2013 में मुंबई में अपनी पोस्टिंग के दौरान इस
महिला को महिला को शादी के लिए प्रपोज कर चुका है, लेकिन महिला ने इसे
ठुकरा दिया था।
पीड़ित महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट है और तीन महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, श्रीधर शनिवार सुबह मुंबई आया था और सुबह 8:30 बजे ही बोरिवली ईस्ट स्थित महिला के घर पहुंच गया। महिला और उसके पति तुरंत बाहर आए और श्रीधर को तत्काल वहां से वापस जाने को कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी। श्रीधर ने महिला को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि अगर उसने पुलिस को इस बारे में बताया तो वह उसके चेहरे पर एसिड फेंक देगा। महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस को फोन किया और श्रीधर को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी पंजाबराव उगाले ने बताया कि हमने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार भी कर लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)