आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

30 अप्रैल 2015

चार रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में भी ढाई रुपए का इजाफा

चार रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम में भी ढाई रुपए का इजाफा
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने गुरुवार आधी रात लोगों को बहुत बड़ा झटका दिया। पेट्रोल के दाम 3.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 2.37 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए। स्थानीय टैक्स जोड़ने के बाद दिल्ली में पेट्रोल अब 63.16 रु./लीटर बिकेगा। पहले ये 59.20 रुपए लीटर बिक रहा था। यानी कीमत में 6.68% का इजाफा किया गया है। ऐसे ही डीजल 47.20 रु./ली. के बदले अब 49.57 रु./ली. बिकेगा। यानी भाव में 5.02% का इजाफा।

नरेंद्र मोदी की सरकार में पेट्रोल-डीजल के भाव में यह अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है। इस महीने 2 और 16 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल सस्ते किए गए थे। पिछले साल अगस्त से फरवरी के बीच पेट्रोल 10 बार सस्ता हुआ। कीमत में कुल 17.11 रुपए की कमी आई। जबकि डीजल के इस दौरान छह बार भाव घटे और कीमत में 12.96 रुपए की कमी आई। इससे पहले 16 फरवरी को पेट्रोल 0.82 रुपए और डीजल 0.61 रुपए महंगा किया गया था। वहीं एक मार्च को पेट्रोल 3.18 रु. और डीजल 3.09 रुपए प्रति लीटर महंगा किया गया था। कांग्रेस ने कहा कि एक्साइज-कस्टम ड्यूटी बढ़ाने से 90 हजार करोड़ रुपए आए। उसका फायदा लोगों को क्यों नहीं दिया गया?
भोपाल में 4.36 तो जयपुर में 4.25 रुपए बढ़े पेट्रोल के दाम
भोपाल में पेट्रोल 69.69 रु./लीटर बिकेगा। यानी 4.36 रु. ज्यादा। पहले यह 65.33 रु. लीटर था। वहीं डीजल 54.06 के बदले 56.74 रु./ली. बिकेगा। यानी 2.68 रु. ज्यादा। जयपुर में पेट्रोल 68.76 रु./लीटर बिकेगा। पहले यह 64.51 रु. लीटर था। वहीं डीजल 52.07 के बदले 54.61 रु./ली. बिकेगा। कोलकाता में पेट्रोल अब 66.81 रुपए की जगह 70.44 रुपए में मिलेगा। मुंबई में पेट्रोल 4 रुपए 15 पैसे महंगा हो गया है। यहां लोगों को 66.69 रुपए की जगह 70.84 रुपए चुकाने होंगे। चेन्नई में 4 रुपए 18 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। यहां के लोगों को अब एक लीटर के लिए 61.90 की जगह 66.08 रुपए देने होंगे। कोलकाता में डीजल अब 52.08 रुपए की जगह 54.17 रुपए का मिलेगा। मुंबई के लोगों को 54.26 की जगह 56.87 रुपए देने होंगे। जबकि चेन्नई में डीजल 2.55 रुपए महंगा हो गया है। यहां एक लीटर के लिए 50.21 की जगह 52.76 रुपए लगेंगे।
इस महंगाई की दो वजह
कच्चा तेल पांच माह में सबसे ऊपर
कच्चा तेल अभी 62.25 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है। पिछले पखवाड़े इसकी दर 57.44 डॉलर प्रति बैरल थी। भाव में 4.81 डॉलर यानी 8.37% की बढ़ोत्तरी हुई है।
रुपया 4 माह में सबसे नीचे
डॉलर 63.20 रुपए का आ रहा है। पखवाड़ेभर पहले 62.39 रुपए का था। रुपया 81 पैसे कमजोर हुआ है। यानी 1.30% की कमी।
मोदी सरकार आने के बाद ऐसे बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
26 मई 2014 को केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने के बाद पेट्रोल पांच बार में 10.05 रुपए महंगा हुआ। जबकि, 11 बार में 17.60 रुपए सस्ता। वहीं डीजल छह बार में 7.76 रुपए महंगा हुआ। 8 बार में 15.47 रु. सस्ता।
बाजार के हवाले किए जाने के बाद तीसरी बड़ी बढ़त
तारीख बढ़त भाव
23 मई 2012 7.54 73.18
15 मई 2011 5.00 63.37
30 अप्रैल 2015 3.96 63.16
(26 जून 2010 को पेट्रोल बाजार के हवाले हुआ।)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...