आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 अप्रैल 2015

प्यार करने की सजा: 'घोड़ी' बनी प्रेमिका पर प्रेमी को बैठाया, निकाली बरात

लड़की को इस तरह घोड़ी बनाकर लड़के के ऊपर बिठाया गया। (नाबालिग होने के कारण चेहरा छुपाया जा रहा है। )
लड़की को इस तरह घोड़ी बनाकर लड़के के ऊपर बिठाया गया। (नाबालिग होने के कारण चेहरा छुपाया जा रहा है। )
छोटा उदयपुर (गुजरात). तेजगढ़ के देवलिया गांव में लड़के-लड़की को प्यार करने के लिए सरेआम अपमानित किया गया। चौथी क्लास तक पढ़े लड़के और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की एक-दूसरे से प्यार करते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों गांव से भाग गए थे। रिश्तेदारों ने उन्हें खोज निकाला और वापस ले आए और गांव में ही लड़की को घोड़ी बनाया और उस पर लड़के को बैठाकर बरात निकाली गई। इस घटना के बाद लड़की और उसके परिवार के लोग गांव छोड़कर चले गए।
सरपंच और दोनों के परिवार वालों के सामने दी गई सजा
लड़के और लड़की को वापस लाकर गांव के मैदान में पंच, सरपंच, दोनों के माता-पिता और गांव के लोगों के सामने उनकी शादी भी करवाई गई। उपहार के रूप में उन्हें गोबर और कांटों का हार दिया गया। लड़के के माता-पिता पर 5 हजार और लड़की के माता-पिता पर 10 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया। यह पूरी घटना लड़के और लड़की के परिवार की मर्जी से हुई।
फिर साथ दिखे तो 5 लाख देना होगा
प्यार करने वाले लड़के और लड़की के परिवारों को गांव के लोगों ने चेतावनी दी है दोनों फिर साथ दिखे तो पांच लाख जुर्माना देना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...