आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

29 मार्च 2015

दिल्ली में INLD के पूर्व विधायक भरत सिंह की गोली मारकर हत्या

दिल्ली में INLD के पूर्व विधायक भरत सिंह की गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली. दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से पूर्व विधायक भरत सिंह की देररात गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। हमले में भरत सिंह तीन लोग घायल हुए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल जाया गया। जहां देर रात डॉक्टरों ने भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस इसे गैंगवार का मामला मान रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी तीन घायलों को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि दो अन्य घायल भरत सिंह के निजी सुरक्षा अधिकारी हैं। घटना रघुनंदन वाटिका में हुई जहां वे एक निजी समारोह में शामिल होने गए थे।
भरत सिंह ने नजफगढ़ से 2008 में निर्दलीय विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में वे आईएनएलडी में शामिल हो गए थे। 2013 और 2015 में उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा पर जीत हासिल नहीं कर सके। भरत सिंह पर 2012 में भी कुछ बदमाशों ने हमला किया था। उस समय हमलावरों ने उन पर दक्षिण पश्चिमी दिल्ली स्थित उनके कार्यालय के बाहर हमला किया था। उस हमले में उनके एक रिश्तेदार को भी गोली लगी थी। उस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था जिन पर मुकदमा चल रहा है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...