आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

03 मार्च 2015

एशिया का सबसे बड़ा कसाईखाना मुंबई में, रोज बिकता है करोड़ों का मांस




मुंबई. महाराष्ट्र में गोवंश हत्या बंदी विधेयक पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने हस्ताक्षर कर दिए। लिहाजा राज्य में अब गोवंश हत्या बंदी कानून लागू होने का रास्ता साफ हो गया है। कानून के तहत राज्य में अब गोवंश हत्या दंडनीय अपराध माना जाएगा और गोवंश हत्या करने वालों को सजा भी होगी। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में हर वर्ष गोवंश की हत्या बड़े पैमाने पर होती है। मुंबई, औरंगाबाद समेत महाराष्ट्र के कई बड़े शहरों से गोवंश को लाया जाता है और उन्हें कसाई खाने में काटा जाता है। जानकारों के अनुसार गोवंश का मांस (बीफ) का सर्वाधिक व्यापार मुंबई में होता है। क्योंकि मुंबई में एशिया का सबसे बड़ा कसाईखाना देवनार है।
यह फोटो देवनार के कसाईखाने की है, जहां बकरे का वजन किया जा रहा है।
यह फोटो देवनार के कसाईखाने की है, जहां बकरे का वजन किया जा रहा है।
हर रोज कटते हैं 6 हजार पशु
देवनार से बीफ, मटन समेत गोश्त अन्य देशों में एक्सपोर्ट भी होता है। देवनार भारत का एकमात्र ऐसा कसाईखाना है, जिसके कई फर्म को इंटरनेशनल बाज़ार में मान्यता प्राप्त है। यहां से यूएई, ऑस्ट्रेलिया, समेत कई देशों में मांस सप्लाई होता है। जानकारों के अनुसार यहां लगभग 10 से 15 करोड़ का मांस रोज बिकता है। सन 1971 में मुंबई महानगर पालिका ने इस कसाई खाने को स्थापित किया था। यहां रोज 6 हजार पशुओं का संहार होता है।

ईद पर लगती है लाखों की बोलियां
देवनार में मीट, बीफ और पोर्क समेत कई प्रकार के मांस का व्यवसाय होता है। खासकर ईद के दौरान यहां बकरों पर लाखों की बोली लगाईं जाती है। मीट की भी जबर्दस्त बिक्री होती है। त्योहार के समय विदेशों के अलावा कश्मीर से कन्याकुमारी तक यहां से मीट की सप्लाई होती है। कई फिल्म सितारे भी यहां से गोश्त खरीदते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...