आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

07 मार्च 2015

नाइजीरिया में बोको हरम ने किया नरसंहार, बच्चों समेत 68 लोगों की हत्या


नाइजीरिया में बोको हरम ने किया नरसंहार, बच्चों समेत 68 लोगों की हत्या
मैदुगिरी। नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आतंकी संगठन बोको हरम ने 68 लोगों की हत्या कर दी है। मारे गए लोगों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से विदेशी मीडिया एजेंसीज ने बताया कि आतंकी संगठन बोको हरम के आतंकियों ने बोर्नो स्टेट के एक गांव पर धावा बोला और जो सामने आया उसे गोली मार दी।
हमले में बाल-बाल बची एक महिला ने बताया कि आतंकियों ने भागते हुए लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। फातिमा नामक इस महिला ने ये भी बताया कि इस आतंकी हमले में उसके चार ग्रैंड चिल्ड्रन भी मारे गए हैं। बताया गया है कि यह घटना मंगलवार देर रात की है लेकिन मीडिया और नाइजीरिया सरकार को इसकी जानकारी गुरुवार देर रात लगी। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मारे गए बच्चों की उम्र 9 से 13 साल के बीच है। एक अधिकारी का कहना है कि हमलावर वोजा इलाके से बोर्नो स्टेट में घुसे थे। वोजा क्षेत्र बोको हरम के लीडर अबुबकर शेखू का गढ़ माना जाता है और वह खुद का यहां का खलीफा बताता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...