आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 फ़रवरी 2015

राजस्थानी भाषा को संवेधानिक दर्जा दिलाने की मांगपर संघर्ष शील इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के पत्रकार ओमनागर

राजस्थानी भाषा को संवेधानिक दर्जा दिलाने की मांगपर संघर्ष शील इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के पत्रकार ओमनागर आज भी राजस्थानी भाषा का मूल संवेधानिक दर्जा चाहते है ,,,साहित्य क्षेत्र में वोह राजस्थानी भाषा को स्थापित करने के लिए संघर्ष शील है ,,,,,,ओमनगर कई पुस्तके लिख चुके है ,,अपने इस राजस्थानी साहित्यिक संघर्ष के दौरान उनकी कई रचनाये लोकप्रिय हुई है और उन्हें कई सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है ,,व्यवहार में मृदुल ,,हंसमुख और निर्विवाद व्यक्तित्व वाले भाई ओम नागर भाईचारा सद्भावना के भी प्रतीक माने जाते है ,,, इनकी रचनाओं में गरीब की आह भी होती है तो अमन सुकून विकास की चाह भी होती है ,,,,कोटा संभाग में रहकर इन्होने पत्रकारिता और लेखन कार्य के साथ साथ अपनी शिक्षा भी पूरी की और अब डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने के बाद ओम नागर से डॉक्टर ओम नागर बन गए है ,,,,,,,उनका परिचय कुछ इस प्रकार है ,,,नाम - ओम नागर,,,जन्म - 20 नवम्बर, 1980,
गांव - अन्ताना, तहसील अटरु, जिला बाँरा (राज.)
पिता का नाम - श्री मोहन लाल नागर
माता का नाम - श्रीमति अजोध्या बाई नागर
शिक्षा - एम. ए. (हिन्दी साहित्य), पीएचडी, बी. जे.एम.सी.
कविता संग्रह - 1. छियांपताई (राजस्थानी काव्य संग्रह) 2003
2. प्रीत (राजस्थानी काव्य संग्रह) 2005
3. देखना एक दिन (हिन्दी कविता संग्रह) 2008
4. जद बी मांडबा बैठूं छूं कविता(राजस्थानी कविता संग्रह) 2011
अनुवाद - 1. जनता बावळी हो’गी
(शिवराम के जननाटकों का राजस्थानी अनुवाद 2009)
2.‘‘कोई अेक जीवतो छै’’ श्री लीलाधर जगूड़ी के कविता संग्रह ‘‘अनुभव के आकाश में चांद’’ का राजस्थानी अनुवाद (2010) साहित्य अकादेमी द्वारा प्रकाशित
रचनाएं शामिल - 1. नदी की कछार पर (हाड़ौती अंचल के समकालिन हिन्दी कवि)
2. वागर्थ (नव-लेखन अंक)
3. परिकथा (नव-लेखन अंक)
4. स्त्री होकर सवाल करती है (स्त्री विषयक कविताओं का संकलन)
5. पांखी (युवा सम्मान में कविताओं को तृतीय स्थान)
विशेष - पंजाबी, गुजराती, नेपाली और कोंकणी में कुछ कविताओं के अनुवाद।
संपादन - राजस्थानी-गंगा (हाड़ौती अंचल विशेषांक)
साहित्य-यात्रा - विश्वकवि रविन्द्रनाथटैगोर की 150 वीं जयन्ति के मौके पर साहित्य अकादमी, नई दिल्ली की ओर से जुलाई, 2010 में राजस्थानी युवा कवि के रूप में शान्तिनिकेतन कोलकाता की यात्रा।
प्रसारण - आकाशवाणी कोटा व जयपुर दूरदर्शन से समय-समय पर प्रसारण।
सम्मान व पुरस्कार- 1. केन्द्रीय साहित्य अकादमी नई दिल्ली द्वारा राजस्थानी कविता संग्रह ‘‘जद बी मांडबा बैठूं छूं कविता’’ पर ‘‘युवा पुरस्कार-2012’’
2. राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा हिन्दी कविता संग्रह ‘देखना, एक दिन’ पर सुमनेश जोशी पुरस्कार, 2010-11
3. राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर की ओर से प्रसिद्ध रंगकर्मी व लेखक शिवराम के जननाटकों की पुस्तक ‘‘जनता पागल हो गई है’’ का राजस्थानी अनुवाद की पुस्तक ‘‘जनता बावळी होगी’’ पर ‘‘बावजी चतरसिंह’’ अनुवाद पुरस्कार- 2011-12
4. राज. सरकार जिला प्रशासन बारां व कोटा, 2004-2011 सहित कई साहित्यिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सम्मानित।
सदस्य - राजस्थानी भाषा परामर्श मण्डल, केन्द्रीय साहित्य अकादमी, नई दिल्ली।
पता - 3-ए-26, महावीर नगर तृतीय, कोटा - 324005(राज.)
Mob.: 09460677638, 8003945548
E-mail :- omnagaretv@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...