आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 फ़रवरी 2015

इस पहाड़ी पर है भूत का घर, देना पड़ता है मिनरल वाटर और सिगरेट


हिमाचल प्रदेश की वादियां जितनी सुंदर हैं, उतनी खतरनाक भी कही जाती हैं कहा जाता है इस स्थान पर भूत रहता है। यहां से निकलने वाले लोग एक भूत के स्थान पर मिनरल वाटर और सिगरेट रखकर ही आगे जाते हैं।
गेटा लूप्स पर बना भूत का स्थान। सभी फाइल फोटो
गेटा लूप्स पर बना भूत का स्थान। सभी फाइल फोटो
शिमला। हिमाचल के मनाली लेह मार्ग पर है गाटा लूप्स। करीब 17,000 फिट की ऊंचाई पर वीरान पहाड़ और खामोशी एक अजीब सा अहसास कराती है। यहीं पर है भूत का एक छोटा सा घर यह स्थान (घर) कैसे बना इसकी एक अलग कहानी है। एक तो इस डरावनी जगह पर कोई जाता ही नहीं है, जो लोग इस जगह से गुजरते हैं वह यहां भूत के इस रहस्यमयी स्थान के सामने मिनरल वाटर और सिगरेट रखकर ही आगे जाते हैं।
सबसे खतरनाक रास्ता
मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर खतरनाक 21 घुमावदार चक्करों वाले हेयर पिन बेंड को गेटा लूप्स कहा जाता है। इसे विश्व का सबसे खतरनाक रास्ता भी माना जाता है। सर्दियों में तो यह रास्ता भारी बर्फबारी के कारण बंद ही रहता है। मनाली से केलांग होते हुए हिमाचल प्रदेश की सीमा में पहुंचते ही सराचू के पठारी मैदान दिखते हैं। इसके बाद एक नदी आती है, फिर एक खतरनाक पहाड़ी आती है।सीधे चढ़ाई वाले पहाड़ बड़े पहाड़ बहुत ही डरावने से लगते हैं। भूस्खलन के कारण यहां के रास्ते महीनों बंद रहते हैं। 180 डिग्री के घुमावदार रास्ते को हेयर पिन बेंड कहा जाता है। 21 चक्कर वाला गाटा लूप विश्व के सबसे खतरनाक हेयर पिन बेंड में आता है। इसका घुमावदार रास्ता ही इसकी पहचान नहीं है। एक अन्य कारण से भी इसे लोग जानते हैं। हिमाचल में ऐसा माना जाता है कि एक लड़के की आत्मा इस स्थान पर रहती है। पहले आत्मा ने यहां के लोगों को थोड़ा परेशान किया। फिर यहां से निकलने वाले लोगों ने उसके रहने के लिए छोटा से घर का निर्माण करा दिया। इसी मंदिर में भूत का घर कहा जाता है। इसमें चढ़ावे के रूप में मिनरल वाटर और सिगरेट और शराब भेंट की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...