AAP को बहुमत, BJP बोली- बदलेंगे आंकड़े
नई दिल्ली. दिल्ली विधासभा की 70 सीटों के लिए इस बार 67 फीसदी वोटिंग हुई। शाम छह बजे तक चली वोटिंग के बाद टीवी चैनलों पर दिखाए एग्जिट पोल्स बताते हैं कि आम आदमी पार्टी (आप)
की सरकार बननी तय है। पिछले कुछ चुनावों में लगातार सही एग्जिट पोल करने
वाली एजेंसी चाणक्य ने तो आप को 48 और भाजपा को 22 सीटें दी हैं। भाजपा की
सीएम पद की उम्मीदवार किरण बेदी
ने उम्मीद जताई है कि ये आंकड़े बदलेंगे। अगर आंकड़े नहीं बदले तो क्या
यह मोदी की हारी मानी जाएगी? इस सवाल के जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा
कि राज्यों के चुनाव नतीजों को केंद्र से जोड़ कर नहीं देखा जा सकता और
अगर पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा तो इसकी जिम्मेदारी सबकी होगी,
किसी एक नेता की नहीं। क्या कहते हैं एग्जिट पोल-
न्यूज़ 24 - चाणक्य | 2015 का एग्जिट पोल | 2013 का एग्जिट पोल्स |
आप | 48 | 31 |
भाजपा | 22 | 29 |
कांग्रेस | 0 | 10 |
एबीपी नील्सन | 2015 का एग्जिट पोल | प्री-वोटिंग सर्वे | 2013 का एग्जिट पोल्स |
आप | 39 | 35 | 15 |
भाजपा | 28 | 29 | 37 |
कांग्रेस | 3 | 6 | 16 |
इंडिया टुडे - सीसेरो | 2015 का एग्जिट पोल | प्री-वोटिंग सर्वे | 2013 का एग्जिट पोल्स |
आप | 35-43 | 19-25 | 06 |
भाजपा | 28 | 38-46 | 41 |
कांग्रेस | 3 | -- | 20 |
टाइम्स नाऊ - सी वोटर | एग्जिट पोल | प्री-वोटिंग सर्वे | 2013 का एग्जिट पोल्स |
आप | 31-39 | 31 | 11 |
भाजपा | 27-35 | 36 | 31 |
कांग्रेस | 2-4 | 2 | 24 |
अभी क्या है सीटों की स्थिति
पार्टी | 2013 विधानसभा चुनाव | 2014 लोकसभा चुनाव में बढ़त |
भाजपा+ | 32 सीटें | 60 सीटों पर |
आप | 28 सीटें | 9 सीटों पर |
कांग्रेस | 8 सीटें | 1 सीट पर |
दिल्ली में पिछले चुनावों में कितना रहा है वोटिंग पर्सेंटेज
वर्ष | वोटिंग | किसे फायदा |
2014 | 65.07% (लोकसभा) | भाजपा : सातों सीटें जीती |
2013 | 66% | भाजपा और आप |
2008 | 57.58% | कांग्रेस |
2003 | 53.4% | कांग्रेस |
1998 | 49% | कांग्रेस |
1993 | 61.8% | भाजपा |
वोटिंग से पहले हुए सर्वे में ही आगे निकल गई थी AAP
एबीपी नील्सन के जनवरी के सर्वे में कहा गया था कि आम आदमी पार्टी को
28 सीटें मिल सकती हैं। वहीं फरवरी के प्री-वोटिंग सर्वे में आप को 35
सीटें दी गईं। इसी तरह एचटी-सी फोर ने भी नवंबर अंत के सर्वे में आप को 24
ही सीटें दी थीं। लेकिन वोटिंग से पहले हुए सर्वे में बताया कि केजरीवाल की पार्टी को 36 से 41 सीटें मिल सकती हैं।
भाजपा पहले आगे चल रही थी लेकिन कई प्री-वोटिंग सर्वे में उसे कम
सीटें दी गईं। एबीपी-नील्सन ने भाजपा को जनवरी में 34 लेकिन फरवरी में 29
सीटें दीं। एचटी सी-फोर ने भाजपा को जनवरी में 29 से 34 सीटें दीं लेकिन
प्री-वोटिंग सर्वे में 27 से 32 ही सीटें दीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)