आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

01 दिसंबर 2014

स्विट्जरलैंड ने फीकी की सोने की चमक, 2 दिन में 1000 रुपए टूटी कीमतें


स्विट्जरलैंड में जनमत संग्रह के विफल होने की खबर से सोने की चमक फीकी पड़ गई। दो दिन में सोने की कीमतें करीब 1000 रुपए तक टूट गई। दिल्ली हाजिर बाजार में रविवार को सोना 24400 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव बिका। सोने की कीमतों में गिरावट की एक और वजह डॉलर इंडेक्स में रिकॉर्ड तेजी भी है।
 
डॉलर इंडेक्स 5 साल के उच्चतम स्तर के पास ट्रेड कर रहा है। सोने के साथ साथ चांदी की कीमतें भी 5 साल के निचले स्तर पर कारोबार कर रही है। बाजार के विशेषज्ञ मान रहे है गिरावट का रुझान आगे भी जारी रहेगा और कीमतें 500 रुपए तक और टूट सकती है।
 
शादी के खरीदना है सोना तो सुनहरा मौका    
शादी का सीजन अभी पीक पर है ऐसे में सोने की कीमतों में यह गिरावट आम आदमी के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। ज्वैलर्स जे एस नागी के मुताबिक इन स्तरों पर सोना खरीदना का अच्छा समय है।
 

इस साल 17 फीसदी तक टूटा सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें इस साल के उच्चतम स्तरों से करीब 17 फीसदी टूट चुकी हैं। फिलहाल कॉमैक्स पर सोने के भाव 2 फीसदी गिरकर 1150 डॉलर प्रति औंस के करीब है। घरेलू बाजार में भी सोना करीब 2 फीसदी लुढ़ककर 25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।


ये हैं सोने में गिरावट के मुख्य कारण

  • स्विट्जरलैंड की जनता के केंद्रीय बैंक को सोने का रिजर्व बढ़ाने से रोकने के बाद कीमतों में गिरावट है।
  • डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने की डिमांड लगातार कमी आ रही है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक ने सोने के आयात पर जारी 80:20 नियम को खत्म किया है।
  • शेयर बाजारों में तेजी से सोने की निवेश मांग में कमी से कीमतों में गिरावट है।
  • अमेरिका में जल्द ब्याज दरें बढ़ने की आशंका का असर सोने पर है।
  • दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ETF SPDR की गोल्ड होल्डिंग 6 साल के निचले स्तर पर पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...