(सांकेतिक फोटो)
चंडीगढ़। शहर में रहने वाले पंजाब पुलिस के सीनियर आईजी की
बेटी को नशा देकर रेप की कोशिश की अर्जुन गिल ने। अर्जुन हिमाचल के पूर्व
डीजीपी गुरप्रीत गिल का बेटा है। घटना सेक्टर-33 में गिल के घर पर ही हुई।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक रेप की इस साजिश में गुरप्रीत गिल और उनकी पत्नी निक्का गिल भी शामिल थीं। थाना-34 पुलिस ने आईजी की बेटी की शिकायत पर रेप की कोशिश, शारीरिक शोषण, दहेज मांगने की धाराओं में गुरप्रीत गिल, निक्का गिल और उनके बेटे अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना के 18 दिन बीतने पर भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गिल पुलिस पर दबाव बना रहा है। पुलिस ने आरोपियों के घरों और अर्जुन के दफ्तर में रेड की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। पुलिस ने डीजीपी के घर पर लगा सीसीटीवी कैमरा जब्त नहीं किया है, जिसमें रेप की कोशिश के सबूत कैद हैं।
सगाई में 20 लाख की ज्वेलरी दी तो लालच बढ़ता गया- 50 लाख के गहने और मांगे, फिर हुई कार की डिमांड
आईजी की बेटी की होटल द ललित में बड़े ओहदे पर तैनात अर्जुन गिल से
सगाई हुई थी। सगाई के बाद दोनों की फोन में बातचीत होने लगी। दोनों
एक-दूसरे के साथ घूमने भी गए। पुलिस को दी शिकायत में आईजी की बेटी ने कहा
कि जब शादी की डेट तय हो गई तो अर्जुन ने दहेज की मांग की। सगाई में ही
करीब 20 लाख की ज्वेलरी मिलने के बाद उनका लालच और बढ़ गया। उन्होंने 50 लाख
के गहने और मांगे। बेटी की खुशी के लिए आईजी इस मांग को पूरा करने को भी
तैयार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने 9 अक्टूबर को कार की डिमांड शुरू कर दी।
इस पर आईजी की बेटी ने ही विरोध किया तो उसकी अर्जुन से तकरार हुई। बाद में मनाने का झांसा देकर अर्जुन लड़की को घुमाने के बहाने अपने सेक्टर-33 की कोठी में ले गया। लड़की के मुताबिक जब वह घर पर गई तो उसे लगा कि अर्जुन के अलावा कोई नहीं है। यहां अर्जुन ने जबरन नशा सुंघाकर रेप की कोशिश की, लेकिन वह पूरी तरह बेहोश नहीं हुई थी, इसलिए विरोध करती रही। किसी तरह चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकली तो बाहर गुरप्रीत गिल और निक्का गिल मौजूद थे।
लड़की ने यह आशंका भी जताई है कि आरोपियों को डर था कहीं उनकी बार-बार
की डिमांड्स के चलते वह शादी से मना न कर दे, इसलिए उसे रोकने की कोशिश
की। इसके बाद वह अपने घर पहुंची और बेहोश हो गई। आईजी को बेटी ने सारी बात
बताई। अगले दिन थाना-34 में शिकायत दी गई। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी
फरार चल रहे हैं, जबकि पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
चर्चा है कि पुलिस डीजीपी के प्रेशर के चलते आगे कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
और अब भेज रहे सॉरी के मैसेज
आरोपी लगातार आईजी को सॉरी के मैसेज भेजकर उन पर समझौते का दबाव डाल
रहे हैं। वहीं इस सारी घटना के बाद से लड़की की तबीयत खराब चल रही है और
उसका इलाज चल रहा है। वहीं आईजी का परिवार खुद चाहता है कि पुलिस जल्द
आरोपियों को दबोचकर उनका नार्को टेस्ट करवाए, ताकि सच सामने आ सके।
तीनोें फरार, तलाश जारी
रिटायर्ड डीजीपी, उसकी बीवी और बेटे पर शारीरिक शोषण, रेप की कोशिश,
दहेज मांगने आदि धाराओँ में केस दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फरार हंै,
उनकी तलाश हो रही है। - मनिंदर सिंह, एसएचओ-34
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)