आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

05 मई 2014

ये है दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला, उम्र है 117 साल, जानें कहां रहती हैं ये



लीमा। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू की एक महिला का दावा है कि वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान है। फिलोमेना ताइपे मेंडोजा की उम्र 116 साल है और इसे साबित करने के लिए उनके पास आईडी कार्ड भी है। 
 
एंडीज पर्वत श्रृंखला में स्थित एक गांव में रहने वाली मेंडोजा कम उम्र में विधवा हो गई थीं। उनके नौ बच्चे हैं। मेंडोजा कभी अपने छोटे से गांव से बाहर नहीं निकली। उनकी उम्र के रहस्य के बारे में तब मालूम चला, जब उन्हें खास तरह का रिटायरमेंट चेक लेने सरकारी दफ्तर जाना पड़ा। 
 
सबसे बुजुर्ग जापानी महिला से ढाई महीने बड़ी
 
पेरू विकास मंत्रालय द्वारा दिए गए पहचान पत्र में मेंडोजा की जन्म तारीख 20 दिसंबर, 1897 बताई गई है। मेंडोजा के आईडी कार्ड पर दी गई जन्मतिथि पर यकीन किया जाए तो वह वर्तमान समय में सबसे बुजुर्ग जापानी महिला से ढाई महीने बड़ी हैं।
 
गौरतलब है कि 5 मार्च, 1898 को जन्मी मिसाओ ओकावा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड और गेरोटोलॉजी रिसर्च ग्रुप की ओर से दुनिया के सबसे ज्यादा उम्र के व्यक्ति का खिताब दिया गया है। हालांकि कैलिफोर्निया स्थित गेरोटोलॉजी रिसर्च ग्रुप के डायरेक्टर के का कहना है कि मेंडोजा के दावे की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए उन्हें सबसे उम्रदराज मानना गलत होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...