नई दिल्ली. बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को प्रियंका गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। प्रियंका गांधी के
नरेंद्र मोदी
के खिलाफ चुनाव लड़ने की अटकलों पर स्वामी ने कहा, 'प्रियंका गांधी बहुत
ज्यादा शराब पीती हैं और उनका नाम खराब है। अगर वह वाराणसी से चुनाव
लड़तीं तो उनका बुरा हाल होता।
कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को बचा लिया।' वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि प्रियंका बहुत अलोकप्रिय हैं और उनके पति बहुत बदनाम हैं।
रविवार को भी दिया था विवादास्पद बयान
स्वामी ने रविवार को भी प्रियंका गांधी को लेकर विवादास्पद बयान
दिया था। स्वामी ने प्रियंका को अहसान फरामोश बेटी कहा था। यह टिप्पणी
प्रियंका के जेल जाकर अपने पिता के हत्यारों से मिलने के संदर्भ में की गई
थी। स्वामी ने कहा था कि वरुण गांधी नहीं बल्कि प्रियंका गांधी राह से भटक
गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वरुण गांधी की सफलता पचा नहीं पा रही है।
शनिवार को अपने भाई
राहुल गांधी
के अमेठी से नामांकन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा था, 'वरुण गांधी ने
गलत रास्ता चुना है और उन्हें सही दिशा दिखाने की जरूरत है।'
इस कीचड़ में कूदने को स्वामी ही अब तक बचे थे, वे भी आ गए दिग्विजय की मनहूस छाया इन पर भी पड़ गयी लगती है.
जवाब देंहटाएं