आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

24 अप्रैल 2014

दुल्हन ने विदाई रुकवाकर किया मतदान फिर आंखों में आंसू लिए चली ससुराल




इंदौर. मध्यप्रदेश में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह था। दुल्हन हाथों में मेहंदी तो दूल्हा सिर पर पगड़ी बांधकर वोट डालने आया। रस्मों से पहले उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
धार- श्रवण सांखला की शादी है, उनके ऊपर नई जिम्मेदारी आने वाली है। शुक्रवार को बरात देवास जाएगी। पारिवारिक जीवन से पहले उन्होंने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। हल्दी-मेहंदी लगे हाथों से पहले वोट दिया, फिर शादी की रस्मों में शामिल हुए।
 
अमझेरा-  दोपहर 12 बजे के बाद सन्नाटा हो गया। आखिरी चरण में फिर लोग पहुंचे। लोहारकुआं बूथ पर दुल्हन मोना बैरागी ने पहला मतदान किया। हल्दी-मेहंदी लगाकर कतार में खड़ी मोना आकर्षण का केंद्र बन गई। 90 वर्षीय बुजुर्ग सीताबाई ने भी मतदान किया। सुबह 11.11 बजे प्रेक्षक जावेद अख्तर मतदान केंद्र क्रमांक 174, 175, 176 पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। पीठासीन अधिकारियों को बूथ के आसपास से लोगों को हटाने के निर्देश दिए। मतदाताओं से भी चर्चा की। दोपहर 2 बजे तक पांचों मतदान केंद्रों पर 60 प्रतिशत मतदान हो चुका था। हातोद, चालनी, राजपुरा, मारोल, सुल्तानपुर, मोरगांव, केशवी, केली आदि गांवों में जमकर मतदान हुआ।
 
कानवन- मतदान केंद्र क्रमांक 99, 100, 101, 102 पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्र क्रमांक 101 पर पहला वोट बसंतीलाल जैन ने और दूसरा डॉ. प्रहलादसिंह  सोलंकी ने डाला। दूल्हा नरेंद्र सिंह कामदार साफा पहने कतार में लगा और वोट डाला। फिर शाम को बरात लेकर रवाना हुआ। दोपहर 12 बजे तक 48 प्रतिशत मतदान हो चुका था। किसी भी मतदान केंद्र पर विशेष भीड़ या लंबी कतार नहीं दिखी। भाटबामंदा, रिटोड़ा, वरनासा, गाजनोद, अंबोदिया, सेमलिया आदि स्थानों पर भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
 
सरदारपुर- दुल्हन रेखा ने मताधिकार का उपयोग करने के लिए विदाई रुकवा दी। वोट किया, फिर कार में सवार होकर ससुराल रवाना हुईं। वार्ड क्र. 3 की वाल्मिकी बस्ती में बंसीलाल गोखले परिवार की बेटी रेखा की शादी थी। सुबह रेखा बूथ क्रमांक 125 कन्या विद्यालय पहुंची। मतदान कर भाई राजू, अरुण के साथ घर लौट गई। कुछ देर बाद विदाई की रस्म पूरी की गई।
 
राजोद- समीप के साजोद में मतदान करने दूल्हा अपने परिवार के लोगों के साथ पहुंचा। सभी ने मतदान किया और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...