आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

02 मार्च 2014

युक्रेन में घुसी रूस की सेना, अमेरिका ने आर्थिक पांबदी लगाने की दी चेतावनी

युक्रेन में घुसी रूस की सेना, अमेरिका ने आर्थिक पांबदी लगाने की दी चेतावनी
कीएव. युके्रन पर रूस और पश्चिमी देशों के संबंध शीत युद्ध के बाद के सबसे बुरे दौर में पहुंच गए हैं। युक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र में रूस की सेनाओं द्वारा सभी अहम ठिकानों पर नियंत्रण कायम कर लेने की खबरें हैं। युक्रेन ने सेना को सीमा पर कूच कराने के साथ 40 की उम्र तक के सभी नागरिकों (रिजर्व) को भी अलर्ट पर कर दिया है। 
 
रूस की हमले की धमकी के बीच युके्रन ने विश्व समुदाय से देश को बचाने की अपील की है। अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने रूस के कदम को यूरोप में शांति के लिए खतरा करार दिया है। रूस को जी-8 से बाहर हो सकता है। युक्रेन के कार्यवाहक राष्ट्रपति ओलेक्सेंडर तुरचिनोव ने विश्व समुदाय से मदद की अपील की है। उन्होंने रविवार को कहा कि रूस ने युक्रेन में युद्ध की स्थिति पैदा कर दी है। युक्रेन विनाश की कगार पर है। युक्रेन की संसद ने रविवार को कहा है कि उसकी सेना रूस का जवाब देने के लिए कूच कर गई है। संसद ने अमेरिका, ब्रिटेन सहित कई देशों से परमाणु केंद्रों की निगरानी को कहा है।
 
क्रीमिया ने दो तटों से कोस्ट गार्ड के जहाज हटाए
 
युक्रेन ने क्रीमिया के अपने दो तटों से कोस्ट गार्ड के जहाज हटा लिए। इसे इस क्षेत्र पर रूस के पूरा कब्जा कर लेने का संकेत माना जा रहा है। बॉर्डर गार्ड के एक बयान में कहा गया है कि कोस्ट गार्ड के जहाज कर्च और सेवास्टोपोल के पोर्ट से दूसरे ओर जा रहे हैं। इसके मुताबिक क्रीमिया को छोड़कर बाकी सीमाओं पर स्थिति शांत है।
 
डेढ़ घंटे बात की ओबामा-पुतिन ने
 
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने रूस राष्ट्रपति पुतिन से डेढ़ घंटे तक बात की। उन्होंने युक्रेन पर हमला न करने और क्रीमिया से रूसी सेना को वापस भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि रूस ने अगर युक्रेन पर हमला किया तो सोची में होने वाले जी-8 सम्मेलन में अमेरिका भाग नहीं लेगा। ब्रिटेन और फ्रांस ने भी ऐसी ही धमकी दी है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने धमकी दी कि रूस को विकसित देशों के जी-8 देशों के समूह से बाहर किया जा सकता है। कनाडा रूस से अपने राजदूत को वापस बुला रहा है।
 
रूसी नागरिकों की रक्षा के लिए हमला
 
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा है कि उनको युक्रेन पर हमला करने का हक है। ताकि रूसी नागरिकों की रक्षा की जा सके।
 
अंजाम के लिए तैयार रहे रूस : जॉन कैरी
 
अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने रूस को चेतावनी दी है कि युक्रेन पर हमले के बाद वह आर्थिक और राजनयिक स्तर पर कार्रवाई के अंजाम के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में आप 19वीं सदी की तरह बर्ताव करते हुए किसी देश पर हमला नहीं कर सकते। कैरी के मुताबिक पश्चिमी देश रूस को अलग-थलग करने की कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...