आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

01 मार्च 2014

राहुल गांधी को चूमने से गुस्‍साए पति ने महिला को जला कर मार डाला?



गुवाहाटी. असम में एक महिला की मौत की खबर शनिवार को मीडिया और सोशल मीडिया में छाई रही। महिला की मौत जलने से हुई है। बताया गया कि मरने वाली महिला वही है जिसने 26 फरवरी को जोरहाट में एक कार्यक्रम में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी को चूमा था। बताया गया कि इससे गुस्‍साए पति ने उसे आग के हवाले कर दिया था। काफी देर तक यही खबर चलती रही। तब पुलिस ने सफाई दी। लेकिन, इसके बाद भी भ्रम की स्थिति बनी रही, क्‍योंकि पुलिस के अलग-अलग अफसरों ने अलग-अलग बात कही। 
 
एसपी (जोरहाट) अमनजीत कौर के मुताबिक मरने वाली महिला कांग्रेस की वार्ड सदस्‍य थी, लेकिन वह राहुल गांधी की सभा में मौजूद तक नहीं थी। लेकिन, Rifat Jawaid @RifatJawaid ने एक ट्वीट कर बताया कि असम पुलिस के आईजी ने इस बात की पुष्टि की है कि मरने वाली महिला उन दो कांग्रेसियों में से एक थी, जिन्‍होंने राहुल गांधी को चूमा था।
 
 
पीडि़त बंटी सूतिया जोरहाट जिले में बेकाजंगांव पंचायत की सदस्‍य थी। खबरों के मुताबिक बुधवार के कार्यक्रम में बंटी ने राहुल गांधी को चूमा था। इसे लेकर पति ने उनसे झगड़ा किया और शुक्रवार को आग लगा दी। पति ने खुद को भी आग लगाई थी। वह अस्‍पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। 
 
क्या हुआ था राहुल के कार्यक्रम में
 
असम के जोरहट में बुधवार को कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में राहुल गांधी उनसे संवाद कर रहे थे। उसी समय एक महिला कार्यकर्ता उनके करीब आई और उन्हें चूम लिया। राहुल उस वक्त शरमा गए। कई महिला कार्यकर्ता जब उन्हें छूने के लिए आगे बढ़ीं तो राहुल गांधी फौरन उठ खड़े हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...