आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

15 फ़रवरी 2014

AAP नेता ने अपने राज्‍यस्‍तरीय बॉस को पटक-पटक कर पीटा


रांची/धनबाद। झारखंड में आम आदमी पार्टी में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक घमासान मचा हुआ है। हंगामा और मारपीट आम हो गई है। देश की कोयला राजधानी धनबाद में शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में भी यह नजारा देखने को मिला। चार दिन पूर्व ही पार्टी के प्रदेश अभियान समिति के संयोजक बनाए गए विश्वनाथ बागी की सरेआम जमकर पिटाई की गई। स्वयं को पार्टी का जिला संयोजक बताने वाले प्रशांत शाही ने उन्हें पटक-पटक कर पीटा। उन पर सांसद से पांच लाख रुपए लेकर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया। बागी के साथ आए समर्थकों ने बीच- बचाव कर हंगामे को शांत कराया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस दौरान शाही को भी पीटा गया। सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस गांधी सेवा सदन पहुंची और प्रशांत को हिरासत में लेकर थाने ले गई। थाना में दोनों पक्ष ने मारपीट की लिखित शिकायत की है। शाही को पुलिस ने निजी मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया।
रांची में वरीय नेता सोमनाथ त्रिपाठी पर फेंके थे अंडे - टमाटर 
अभी इस महीने के शुरुआत में रांची में भी आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और झारखंड के तीन सदस्यीय चुनावी तैयारी समिति के सदस्य सोमनाथ त्रिपाठी पर हाथ चलाए थे और उनोर अंडे- टमाटर फेंके थे। स्थिति ऐसी हो गई थी कि सोमनाथ त्रिपाठी को कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए रोड़ पर भागना पड़ा था।
आप के कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी ने ऐसे लोगों को झारखंड के चुनाव अभियान समिति (लोकसभा चुनाव के लिए) का सदस्य बना दिया है जिसे यहां कोई जानता तक नहीं और उन्होंने यहां पार्टी को मजबूती देने में कोई योगदान भी नहीं दिया है। कार्यकर्ताओ ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में चुनाव अभियान समिति के इन सदस्यों को कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि पैसे लेकर चुनाव अभियान समिति में सदस्यों को स्थान दिया गया है।
इसलिए हुआ था हंगामा
 
झारखंड तैयारी समिति के सदस्य सोमनाथ त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाया था। सोमनाथ को पत्रकारों का यह जानकारी देनी थी कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में झारखंड के लिए लोकसभा चुनाव तैयारी अभियान समिति के लिए 11 सदस्य तय किए है। जो झारखंड में आगामी लोकसभा चुनाव में मुख्य भूमिका में रहेंगे। लेकिन इसकी घोषणा करने से पहले ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया।
 
इनके कारण हुआ था रांची में विवाद
 
कार्यकर्ताओं के अनुसार समिति में इन सदस्यों के नाम आने से विवाद। मिथिलेश दांगी, दयामनि बारला, दिगंबर साह, विश्वनाथ बागी, विजय चौरसिया शत्रुघ्न ओझा, विद्यता मुर्मू, रामनाथ और मांडी।
आगे पढ़ें, धनबाद में शुक्रवार को हुए हमले के बाद आप नेता विश्वनाथ बागी ने क्या कहा और कैसे शुरू हुई उनकी पिटाई -
फोटो : विद्युत वर्मा।
फोटो कैप्शन : पार्टी के प्रदेश अभियान समिति के संयोजक बनाए गए विश्वनाथ बागी को धनबाद में पीटते आप पार्टी के कार्यकर्ता।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...