आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

10 जनवरी 2014

स्वदेश लौटीं देवयानी, भारत ने किया अमेरिकी राजनयिक को निष्कासित


न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका को एक बार फिर जैसे को तैसा वाले अंदाज में जवाब दिया। मामला राजनयिक देवयानी खोबरागड़े से जुड़ा है। अमेरिका ने वीसा धोखाधड़ी मामले में देवयानी को राहत देने से इनकार कर दिया। कहा, मुकदमा चलेगा। नाराज भारत ने तुरंत कार्रवाई की। देवयानी को देश वापस बुलाया। इसके बाद एक अमेरिकी राजनयिक को निष्कासित कर दिया। उसे देश छोडऩे के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया है। इस बीच देवयानी शुक्रवार रात 9.55 बजे नई दिल्ली पहुंच गईं। उन पर अमेरिकी कोर्ट में नौकरानी संगीता रिचर्ड के वीसा मामले में धोखाधड़ी और झूठे बयान देने के आरोप तय किए गए हैं। इस पर 13 जनवरी को सुनवाई होनी है। लेकिन इससे पहले ही भारत ने उन्हें वापस बुला लिया।  इस मामले में 12 दिसंबर को देवयानी को गिरफ्तार करने के बाद से ही दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं।
विवाद बढ़ता देख भारत ने देवयानी को आठ जनवरी को पूर्ण राजनयिक का दर्जा दिया था। नौ जनवरी को अमेरिका ने अनुरोध किया कि भारत देवयानी की राजनयिक छूट खत्म कर दे। भारत ने इनकार किया तो अमेरिका ने उन्हें देश छोडऩे के लिए कह दिया। इस बीच, विदेश सेवा की 39 साल की अधिकारी देवयानी ने कहा, 'मुझ पर लगे आरोप झूठे और आधारहीन हैं। ये गलत साबित होंगे।' उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस प्रकरण से उनके परिवार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। देवयानी के बच्चे अब भी अमेरिका में हैं
33 साल बाद दिखाई ऐसी सख्ती 
भारत ने शुक्रवार को ही डायरेक्टर रैंक के अमेरिकी राजनयिक को निष्कासित कर दिया। उसे देश छोडऩे के लिए 48 घंटे का वक्त दिया गया है। यह दूसरा मौका है जब भारत ने अमेरिकी राजनयिक के खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई की है। 33 साल पहले अमेरिकी पॉलिटिकल काउंसलर जॉर्ज ग्रिफिन को भी इसी तरह देश छोडऩे को कहा गया था। तब अमेरिका ने भारतीय राजनयिक प्रभाकर मेनन के साथ ऐसा ही व्यवहार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...