आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

13 मई 2013

पति पर निबंध

पति पर निबंध
पति एक घरेलू प्राणी है , यह सभी घरों में
अनिवार्य रूप से पाया जाता है।
इस घरेलू प्राणी को पालने
का पूरा अधिकार पत्नी नामक ओहदे से
सम्मानित महिला को प्राप्त होता है।
1. इसकी दो आंखे होती है जिससे यह मूक
रहकर मात्र देखता है।
2. इसके दो कान होते है जिससे
पत्नी कि डांट फटकार सुनता है।
3. इसका एक मुख होता है जिसके खुलने पर
पूर्णतः पाबंदी होती है।
4. इसकी इकलौती कटी नाक में अदृश्य नकेल
होती है।
5. यह काफी कुछ मनुष्य से
मिलता जुलता प्राणी होता है।
6. वैसे पति होने से पूर्व यह मनुष्य
कि श्रेणी में होता है।
## पति के प्रकार
जोरू का गुलाम:- यह प्रजाति हमारे देश में
बहुतायत रूप से पायी जाती है। इस
प्रजाति के पति टिकाऊ, मेहनती, सीधे व
वफादार होते है।यह उम्दा नस्ल के होते है।
डांट,मार, गालियाँ इन पर प्रभावहीन
होती है। पालने के लिए यह पति सबसे अच्छे
होते है।
जोरू का बादशाह:- यह प्रजाति धीरे धीरे
लुप्त होती जा रही है इसलिए सरकार
जल्द ही इनके संरक्षण के लिए "बादशाह
पति संरक्षण " नामक अभियान चलने
जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...