आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

06 अप्रैल 2013

मोदी ने राहुल को बताया अज्ञानी, कहा मधुमक्‍खी का छत्‍ता नहीं है देश



अहमदाबाद. गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीआईआई में राहुल गांधी द्वारा देश को मधुमक्‍खी का छत्‍ता बताए जाने को नि‍शाने पर लि‍या है। उन्‍होंने कहा कि यह देश आपके लि‍ए मधुमक्‍खी का छत्‍ता हो सकता है, लेकि‍न हमारे लि‍ए मां है और 100 करोड़ से ज्यादा देशवासी हमारे लिए भाई-बहन हैं। मेहरबानी करके हमारे देश का अपमान न करो। आपके अज्ञान के कारण इस देश की जो परंपरा बरबाद हो रही है, उसे बरबाद न करो। देश का कंकर- कंकर हमारे लिए शंकर है। नरेंद्र मोदी भाजपा के 33वें स्‍थापना दि‍वस पर अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजि‍त कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधि‍त कर रहे थे। नरेंद्र मोदी से पहले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने रैली को संबोधि‍त कि‍या। 
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा का जन्‍म देश के नागरि‍कों के भाग्‍य को बदलने के लि‍ए हुआ है। भाजपा का जन्म सत्ता की भूख से नहीं हुआ। जब कोई अच्छा काम करता है तो रुकावट भी कम नहीं आतीं। भाजपा का जन्म उस समय हुआ था, जब देश के भविष्य को निजी स्वार्थ वाले तत्व चला रहे थे। उन्‍होंने कहा कि जब मैं केरल की तरफ देखता हूं तो पाता हूं कि साम्‍यवादि‍यों के लगातार हमलों के बाद भी हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं भारत माता की सेवा में लगे हुए हैं। हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को वामपंथि‍यों ने मौत के घाट उतार दि‍या, फि‍र भी भाजपा कार्यकर्ता खुद को खपाने के लि‍ए तैयार रहता है। 
 
अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर नि‍शाना साधा। बोले जि‍तना कीचड़ उछालोगे, उतना ही कमल खि‍लेगा। दिल्ली में कांग्रेस की सत्ता का नशा ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलने वाला। भाजपा और कांग्रेस की सोच के बीच कभी कोई मेल नहीं हो सकता। भाजपा और कांग्रेस के चरित्र की कभी तुलना नहीं कर सकते। उन्‍होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि इस देश में पानी की समस्‍या है। इसका देश के नेताओं को अता-पता नहीं है। मुझे उन पर दया आती है। हमारे गुजरात कांग्रेस के नेता पानी को लेकर के गुजरात के कि‍सानों को गुजरात के नागरि‍कों को भ्रमि‍त करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर कांग्रेस को कि‍सानों और पानी की इतनी चिंता है, तो समय बरबाद कि‍ए बि‍ना दि‍ल्‍ली की सरकार पर दबाव डालो और नर्मदा डैम का रुका काम शुरू कराओ। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस से लोग तंग आ गए हैं।
 
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से सुधरने की अपेक्षा न करो। गुजरात में हुए चुनाव में जनता ने जि‍स तरह से कांग्रेस को सजा दी है, उनके नेताओं को यहां के लोगों ने राजनीति से कि‍नारे लगा दि‍या है, यह साफ संकेत है। वह लोग जि‍स भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, गुजरात की जनता ने ऐसी भाषा बोलने वालों को चुन चुन कर साफ कि‍या है। 
 
नरेंद्र मोदी के संबोधन से पहले सभा को संबोधि‍त करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री नौ साल बाद आर्थिक सुधार की चर्चा कर रहे हैं। वह कैसा आर्थिक सुधार करना चाहते हैं जो महंगाई बढ़ाने वाला है। जो पेट्रोल गैस की कीमत हर महीने बढ़ाने वाला हो। क्‍या ऐसा आर्थिक सुधार चाहि‍ए जि‍समें कि‍सान आत्‍महत्‍या करने पर मजबूर हो जाता है। अमीर और गरीब की खाई को और चौड़ी करता हो। हमें ऐसा आर्थिक सुधार नहीं चाहि‍ए। आर्थिक सुधार तो हमने कि‍या था। जब हमारी सरकार थी तो हमने महंगाई को नि‍यंत्रि‍त कि‍या था। 
 
राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही भारत को महान भारत बना सकती है। ऐसा भारत जो ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में विश्व को नेतृत्व दे सके। कांग्रेस शासन को लानत है, जिसके 54 सालों के शासन में देश ‍अब भी पिछड़ा बना हुआ है, जो कि गरीब और कंगाल देशों में गिना जाता है। राहुल के बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्‍होंने कहा कि घोड़े पर बैठकर कोई नहीं आएगा। भाजपा की तरफ से कोई गांव और किसानों के बीच से पसीना बहाता हुआ व्यक्ति ही आएगा। घोड़े, हाथी और भैंसे पर बैठकर तो कोई कांग्रेसी ही आ सकता है। 
 
भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन ने भी आपके राज्य के मुख्‍यमंत्री की प्रशंसा की है तो फिर मैं कैसे मोदी की प्रशंसा करने से वंचित रह सकता हूं। नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार मुक्त मुख्‍यमंत्री हैं। मोदी ने विकास का मॉडल दिया। मोदी ने भारत का सिर ऊंचा किया। मोदी ने करिश्माई काम किया है। कांग्रेस ने उन्‍हें मौत का सौदागर कहा था, जि‍सका परिणाम भुगतना पड़ा। अब मोदी को यमराज कहा है, जनता उसका जवाब देगी। हम इस पर कुछ नहीं कहना चाहते। नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।
 
इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष आरसी फलदु के साथ राजनाथ ने उपस्थित लोगों को अभिवादन किया। हालांकि गुजरात में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस समारोह में राजनाथ के अलावा बीजेपी का अन्य कोई प्रमुख नेता नजर नहीं आया। लालकृष्‍ण आडवाणी इस समारोह से दूर रहे। सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वे बीजेपी के कार्यकर्ताओं संग स्टेडियम के लिए रवाना हुए। इस समय स्टेडियम में 1 लाख से भी अधिक लोग जमा हो चुके हैं। पूरा स्टेडियम फुल हो गया है, जबकि हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर भी जमा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...