आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

17 अप्रैल 2013

इनकी तिजोरी में छुपा है इतना सोना कि जब चाहें खरीद लें पाकिस्तान जैसे कई देश



सरकार द्वारा सोने की बिक्री को कम करने के प्रयास, साइप्रस असर और घटती मांग के चलते सोना में तगड़ी गिरावट देखी जा रही है। कभी 31000 से ऊपर रहने वाला सोना आज 25 हजार के करीब पहुंच गया है। यह स्तर 15 महीने के बाद देखने को मिला है। जानकारों का कहना है कि सोने में अभी और गिरावट देखी जा सकती है। इन सबके बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुनिया के उन देशों के बारे में जहां सोने का भरमार लगा हुआ है। 
 
दिलचस्प है कि वर्तमान में सोने की कीमत में आई इस गिरावट के पीछे कमजोर वैश्विक रुख और स्टॉकिस्टों की लगातार हो रही बिकवाली को भी एक कारण माना जा रहा है। किसी देश की अर्थव्यवस्था उसके गोल्ड रिजर्व (देश के सेंट्रल बैंक में जमा सोना, जैसे भारत के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जमा सोना) से आंकी जाती है और इसी के एवज में आपको वर्ल्ड बैंक से कर्ज भी मिलता है।
 
सेंट्रल बैंक ऑफ गोल्ड एग्रीमेंट (CBGA) के तहत एक देश की सरकार सोना बेचती या खरीदती है। पहला सेंट्रल बैंक ऑफ गोल्ड एग्रीमेंट (CBGA 1) 27 सितम्बर 1999 से 26 सितम्बर 2004 तक था। 27 सितम्बर 2004 से 26 सितम्बर 2009 तक CBGA 2 था। 27 सितम्बर 2009 से CBGA 3 लागू है। एक संस्था है वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल। किस देश के पास कितना सोना है, इसका लेखा-जोखा यही संस्था रखती है।
1 यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका
 
गोल्ड रिजर्व: 8,133.5 टन
 
सोने के रूप में विदेशी निवेश का प्रतिशत: 75.7%
 
अमेरिका का गोल्ड रिजर्व 1952 में 20,663 टन था, जो 1968 में घटकर पहली बार 10000 टन से नीचे आया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...