ग्वालियर। 12 दिसंबर 2012 यानी 12:12:12 के विशेष दिन पर
मिस्टर सिंह ने अपनी वाइफ की डिलेवरी डेट प्लान कराई है। उन्होंने डिलेवरी
का टाइम भी दोपहर 12 बजे का फिक्स कराया है। सिर्फ मिस्टर सिंह ही नहीं
बल्कि शहर के कुछ अन्य लोग भी विवाह, पार्टी सेलिब्रेशन या फिर बच्चे की
डेट ऑफ बर्थ को यादगार बनाना चाहते हैं।
इस दुर्लभ और अनूठे संयोग को शहरवासी हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते
हैं। इसलिए कुछ लोगों ने वाइफ की डिलेवरी के लिए 12 दिसंबर ही तारीख प्लान
की है। वहीं आठ दिसंबर को विवाह मुहूर्त खत्म होने के बाद भी कुछ लोगों ने
12 दिसंबर की शादी प्लान की है। इसके पीछे भी कारण अनूठा संयोग ही है। इसी
प्रकार कॉलेज स्टूडेंट्स इस दिन खास सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे हैं।
इसको लेकर ग्रुप ने अलग-अलग प्लानिंग की है। इस खास दिन के लिए शहर के
होटल्स भी पीछे नहीं है। वह भी मेहमानों के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं।
ye sab bekar kee dhakoslebaji hai aur kuchh nahi. sab pagal hain .
जवाब देंहटाएं