आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

28 नवंबर 2012

इस डायरी में छि‍पा है भगवान राम से युधि‍ष्‍ठि‍र तक का रहस्‍य



इलाहाबाद. अयोध्या पर आज तक सूर्यवंश के 187 राजाओं ने शासन किया जिनमे 64 वें शासक थे मर्यादा पुरषोत्तम श्री रामचंद्र। कुरुक्षेत्र का युद्ध जितने के बाद राजा युधिष्ठिर ने कुल 24 साल, दस महीने और 18 दिन शासन किया था। ऐसे अनजान ऐतिहासिक पहलुओं का खजाना है एक अंग्रेज़ की डायरी, जिसमें छिपा हुआ है पांडवों, कुरुवंश, अयोध्या के सूर्यवंश समेत उत्तराखंड पर शासन कर चुके शासकों और उनकी वंशावली का पूरा लेखा-जोखा। स्टीफेन के नाम के अंग्रेज़ यात्री की डायरी में दर्ज है भारत के प्राचीन इतिहास के कुछ अनछुए तथ्य।
 
मर्यादा पुरुषोत्तम राजा रामचन्द्र जिस सूर्यवंश में जन्मे थे, उसने कितनी पीढ़ियों तक अयोध्या पर राज किया था। उनके किन-किन पूर्वजों और  वंशजों ने संभाली थी अयोध्या की राजगद्दी। भगवान राम उनके पिता राजा दशरथ और पुत्र कुश सूर्यवंशी राजाओं की पीढी में किस स्थान पर थे। महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध में कौरवों को हराने के बाद धर्मराज युधिष्ठिर और उनके किन-किन वंशजों ने कितने सालों राज किया, कितनी पीढ़ियों तक रहा कौरवों का राज, क्या है चन्द्रवंश का इतिहास। इन सारे सवालों का जवाब छिपा है इस डायरी में जो एक पांडुलिपि के रूप में संरक्षित इलाहाबाद के राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय में।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...