आपका-अख्तर खान

हमें चाहने वाले मित्र

08 नवंबर 2012

एक सदी बाद बना '10.11.12' का संयोग,होगी सुख-समृद्धि की बारिश!



जोधपुर.दीपों के पांच दिवसीय पर्व से पहले शनिवार को अंकों का एक अद्भुत संयोग 10.11.12 बन रहा है। एक सदी बाद बन रहा यह अनूठा संयोग आम लोगों के लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार इस दिन लोहे से जुड़ी वस्तुओं का खरीदना अति शुभ होगा। इस दिन रमा एकादशी व गोवत्स द्वादशी का भी एक साथ संयोग बन रहा है। 
 
ज्योतिषविदों के अनुसार 10 तारीख, 11वां महीना और 21वीं सदी के 12वें वर्ष में इस तरह का अंक बढ़ते क्रम में हैं। यह दिन खरीदारी व नया कार्यारंभ के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इसके अलावा सौंदर्य प्रसाधन की ओर ध्यान बढ़ेगा। इस दिन लोहे से जुड़ी कोई भी वस्तु लेना अत्यंत शुभ रहेगा। 
 
इस दिन चार पहिया वाहन, दुपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद व मोबाइल खरीदना शुभ साबित होगा। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सूर्योदय से रात्रि 9.57 तक रहेगा। कन्या का चंद्रमा रहेगा जो बुध ग्रह के आधिपत्य में है। बुध ग्रह व्यापारिक क्षेत्र में उन्नतिकारक माना गया है। 
 
व्यापारिक कार्यो, लेन देन व स्थायी कार्यो के लिए यह दिन श्रेष्ठ रहेगा।  इसी तरह उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी शुक्र है और कन्या राशि का स्वामी बुध है। बुध व शुक्र एक दूसरे के मित्र माने गए हैं। ये श्रेष्ठता की ओर अग्रसर करेंगे। इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे सौभाग्यशाली होंगे। जिन लोगों का मूलांक 6 है तथा जो शुक्र के आधिपत्य में आते हैं, उनके लिए भी यह समय शुभ रहेगा। 
 
खरीदारी का शुभ मुहूर्त 
 
धन त्रयोदशी से पहले 10 नवंबर को भी 10.11.12 को भी खरीदारी का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। इस दिन रमा एकादशी व गोवत्स द्वादशी के साथ उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होगा, जिसके तहत चार पहिया वाहन, दुपहिया वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, बर्तन व मोबाइल खरीदना शुभ साबित होगा।
 
पं. रमेश भोजराज द्विवेदी, ज्योतिषविद्
 
अच्छे व्यापार की उम्मीद
 
'10.11.12 का संयोग काफी शुभ है। इसको लेकर बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। लोगों में धन त्रयोदशी के साथ इसका भी काफी उत्साह है। इस दिन अच्छा व्यापार मिलने की उम्मीद है। इस बार दीपोत्सव के सभी दिनों में अच्छा व्यापार होगा।'
 
राजीव मूंदड़ा, श्रीकृष्णा ऑटो सेल्स
 
ये होंगे शुभ मुहूर्त 
 
दोपहर 12.01 से 12.43 बजे।
 
दोपहर 2.14 से शाम 4.32 बजे। 
 
शाम 5.47 से रात 7.12 बजे।
 
रात 9.30 से 10.45 बजे।

2 टिप्‍पणियां:

  1. आपका इस प्रविष्टी की चर्चा कल शनिवार (10-11-2012) के चर्चा मंच पर भी होगी!
    सूचनार्थ!

    जवाब देंहटाएं
  2. आज की तारीख के बारे में तो मैंने सोचा ही नहीं था

    जवाब देंहटाएं

दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...