रोम। इटली की एक महिला ने अपनी पूरी सम्पत्ति अपने प्यारे कुत्ते के नाम कर
दी। इस पूरी सम्पत्ति की कीमत लगभग 20 लाख यूरो (14 करोड़ रूपए) है। 84
वर्षीया महिला अपनी पुत्री और कई नाती-नतनियों के साथ कसार्टा शहर में रहती
हैं। उन्होंने अपनी वसीयत में अपने संकर प्रजाति के कुत्ते 'किक्को' के
नाम लिखा कि उसकी मृत्यु के बाद वह दो मकानों,कई भूखंडों और बैंक खातों का
वारिस बनेगा।
वृद्ध महिला के वकील लूसिया एस्पोसिटो के मुताबिक उसने अपने पति की मृत्यु के तुरंत बाद यह फैसला किया। वकील ने महिला के फैसले की घोषणा शनिवार को की। वकील ने कहा कि महिला ने अपने हाथों से वसीयत पर हस्ताक्षर किए।
इटली के कानून के मुताबिक पालतू पशुओं को सम्पत्ति का वारिस बनाने का कोई कानूनी आधार नहीं है। इसलिए जो लोग अपने पालतू पशुओं को सम्पत्ति का वारिस बनाना चाहते हैं उन्हें किसी व्यक्ति या सरकारी निकाय को अपनी वसीयत को लागू करने वाले के तौर पर नियुक्त करना होता है।
नियुक्त व्यक्ति या निकाय को सम्पत्ति का उपयोग कर पालतू पशु का उसके पूरे जीवन भर ध्यान रखना होता है। महिला ने वकील एस्पोसिटो को अपनी वसीयत लागू करने वाले के तौर पर नियुक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
दोस्तों, कुछ गिले-शिकवे और कुछ सुझाव भी देते जाओ. जनाब! मेरा यह ब्लॉग आप सभी भाईयों का अपना ब्लॉग है. इसमें आपका स्वागत है. इसकी गलतियों (दोषों व कमियों) को सुधारने के लिए मेहरबानी करके मुझे सुझाव दें. मैं आपका आभारी रहूँगा. अख्तर खान "अकेला" कोटा(राजस्थान)